मुजफ्फरनगर में पीएम श्री विद्यालय के छात्रों ने जाना विज्ञान और कला का संसार
छात्रों ने किया आर्य एकेडमी इंटरनेशनल का भ्रमण, वैज्ञानिक सुविधाओं को समझा
मुजफ्फरनगर। शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव और विद्यालयों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार के मार्गदर्शन में पीएम श्री विद्यालय के छात्र-छात्राओं को आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल का भ्रमण कराया गया।
आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल के भ्रमण के दौरान छात्रों ने एकेडमी के आधुनिक संसाधनों को काफी करीब से देखा। छात्र-छात्राओं ने मुख्य रूप से रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान की प्रयोगशालाएँ देखी और वहां के उपकरणों की कार्यप्रणाली को समझा। वहीं कला और खेल के तहत विद्यालय की चित्रकला गैलरी और खेल के मैदानों का भ्रमण कर सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। आयोजकों ने आर्य एकेडमी प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल भविष्य में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में MDA का महा-अभियान, 110 बीघा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर चला 'बुलडोजर'संवाद से बढ़ा समन्वय
इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों के बीच की दूरी को मिटाकर 'युग्मन' (Pairing) को मजबूत करना था। दोनों विद्यालयों के शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच एक खुला संवाद सत्र आयोजित हुआ, जिसमें शैक्षिक विचारों का आदान-प्रदान किया गया। विशेषज्ञों ने माना कि इस तरह के प्रयासों से छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है और वे बेहतर संसाधन साझा कर पाते हैं।
इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) सुशील कुमार, सदस्य डॉ. राजीव कुमार, आर्य एकेडमी के डायरेक्टर सुघोष आर्य, कोऑर्डिनेटर श्रीमती नीलू, पीएम श्री विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रश्मि मिश्रा और विद्यालय स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: गैस की किल्लत के बीच उपभोक्ताओं का भारी हंगामा, वेंडर पर लगा कालाबाजारी का आरोप
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां