मुजफ्फरनगर के चरथावल में मिलावटखोरों पर एक्शन:खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी

खाद्य सुरक्षा टीम की कार्यवाही से बाजारों के दुकानदारों में मचा हड़कंप

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। जनपद के चरथावल कस्बे में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की अचानक हुई छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। विभाग को काफी समय से खाद्य पदार्थों में मिलावट और घटिया गुणवत्ता की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद टीम ने कस्बे के मुख्य बाजार में सघन अभियान चलाया।

खाद्य निरीक्षक वैभव शर्मा के नेतृत्व में टीम जैसे ही कस्बे के मुख्य बाजार में पहुंची, कार्रवाई की सूचना जंगल की आग की तरह फैल गई। छापेमारी की भनक लगते ही कई दुकानदार आनन-फानन में अपनी दुकानों के शटर गिराकर मौके से खिसक गए। जो दुकानदार अपनी दुकानें खुली छोड़ गए थे, टीम ने उन दुकानों में पहुंचकर गहन जांच की।इस छापेमारी अभियान से मिलावटखोरों में भय का माहौल है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए इसे निरंतर जारी रखने की मांग की है।

मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'? ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे 
टीम ने विभिन्न किराना दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए। इन नमूनों को सील कर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम जनता को जो खाद्य सामग्री बेची जा रही है, वह मानकों के अनुरूप है या नहीं।

मुज़फ्फरनगर के बागोवाली का युवक सोना तस्करी मामले में उठाया, DRI नोएडा की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर के बागोवाली का युवक सोना तस्करी मामले में उठाया, DRI नोएडा की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप

नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
खाद्य निरीक्षक वैभव शर्मा ने स्पष्ट किया कि यदि प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ 'अमानक' या 'मिलावटी' पाए जाते हैं, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ 'खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम' (FSSAI) के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि त्योहारों और सामान्य दिनों में भी शुद्धता के साथ समझौता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुज़फ़्फ़रनगर के शुक्रताल में जल अर्पण दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जल संरक्षण के नारे ये भी पढ़ें  मुज़फ़्फ़रनगर के शुक्रताल में जल अर्पण दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जल संरक्षण के नारे

Views: 19

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी,  ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर