मुज़फ़्फ़रनगर: चरथावल में चलती बाइक में आग, बाल-बाल बचा बाइक सवार
चौकी के पास दिखा धुआं, पल भर में फैली आग

चरथावल। स्थानीय क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब चलती हुई एक बाइक में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि बाइक सवार युवक ने फुर्ती दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसा इतना भीषण था कि देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अपनी बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह चौकी के पास पहुँचा, अचानक बाइक के इंजन से धुआं निकलने लगा। जब तक युवक कुछ समझ पाता, बाइक में आग की लपटें उठने लगीं। युवक ने बिना देर किए बाइक से छलांग लगा दी, जिससे वह सुरक्षित बच गया।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का भारी बवाल, 900 का सिलेंडर 2000 में बेचने का आरोपग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
सड़क पर जलती हुई बाइक को देखकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़ पड़े। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण था। ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए जलती हुई बाइक को धक्का देकर पास के गहरे नाले में गिरा दिया, जिससे आग की तीव्रता कम हुई और उसे बुझाया जा सका। आग में बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई, लेकिन समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां