मुजफ्फरनगर के मोरना में बैंक शाखा प्रबंधक के कथित दुर्व्यवहार पर बिफरे भाकियू कार्यकर्ता, धरने देकर काटा बवाल

नियमों के विरुद्ध बैंक खाते से 'ओवरड्यू' के नाम परपैसा काटने का आरोप

मोरना (मुजफ्फरनगर)। मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा में शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया, जब भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने शाखा प्रबंधक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आरोप है कि बैंक प्रबंधक ने किसानों के साथ दुर्व्यवहार किया और बिना अनुमति उनके बचत खाते से राशि काट ली।

भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष अनुज राठी ने बताया कि भोकरहेड़ी निवासी किसान सतीश और अरविंद का बैंक में संयुक्त खाता है। उन्होंने क्रेडिट कार्ड पर कर्ज लिया हुआ है। आरोप है कि बैंक ने बीते 6 मार्च को सतीश और उनके स्वर्गीय पिता के संयुक्त खाते से 36 हजार रुपये 'ओवरड्यू' के नाम पर काट लिए। किसानों का दावा है कि पिछले वर्ष भी इसी तरह 19 हजार रुपये नियम विरुद्ध काटे गए थे। जब किसान शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी लेने शाखा पहुंचे, तो उन्होंने प्रबंधक पर बदसलूकी और बाहर बैठाने का आरोप लगाया।

आश्वासन समिति का बुढ़ाना दौरा, समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश ये भी पढ़ें  आश्वासन समिति का बुढ़ाना दौरा, समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश

प्रबंधन ने खारिज किये आरोप
शाखा प्रबंधक ललन कुमार ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि दोनों खाते एक ही शाखा में हैं और बैंक के नियमानुसार ही केवल ब्याज की राशि काटी गई है। उन्होंने दुर्व्यवहार के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उन्होंने केवल लंच के कारण बाहर इंतजार करने का अनुरोध किया था।

मुजफ्फरनगर में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कठोर कैद, 40 हजार का जुर्माना ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कठोर कैद, 40 हजार का जुर्माना

आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना
घटना की सूचना मिलते ही भाकियू के मंडल महासचिव सरदार अमीर सिंह, मोंटी राठी, आदित्य राठी सहित दर्जनों कार्यकर्ता बैंक के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। देर शाम तक चले इस गतिरोध के बाद, आगामी सोमवार तक समस्या का समाधान करने के लिखित/मौखिक आश्वासन पर अनुज राठी ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। धरने में विनीत राठी, युवराज तोमर, बबलू सहरावत और धर्मेंद्र सिंह समेत अनेक किसान मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर: गैस की किल्लत के बीच उपभोक्ताओं का भारी हंगामा, वेंडर पर लगा कालाबाजारी का आरोप ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: गैस की किल्लत के बीच उपभोक्ताओं का भारी हंगामा, वेंडर पर लगा कालाबाजारी का आरोप

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुरादाबाद में टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे शिरकत

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) का दीक्षांत समारोह-2026 शनिवार, 14 मार्च को पूरे भव्यता के साथ आयोजित होने जा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे शिरकत

प्रयागराज में 'अलविदा की नमाज' से पहले खूनी संघर्ष: अंधाधुंध फायरिंग में 2 घायल, इलाके में भारी फोर्स तैनात

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में अलविदा की नमाज से पहले एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के असदउल्लापुर भीटी गांव में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में 'अलविदा की नमाज' से पहले खूनी संघर्ष: अंधाधुंध फायरिंग में 2 घायल, इलाके में भारी फोर्स तैनात

मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग का चाबुक: अवैध रूप से चल रही दो प्रयोगशालाएं सील 

मुजफ्फरनगर। जनपद में अवैध रूप से संचालित चिकित्सालयों और जांच केंद्रों के विरुद्ध प्रशासन ने एक बड़ा अभियान छेड़...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग का चाबुक: अवैध रूप से चल रही दो प्रयोगशालाएं सील 

समाज और परिवार में सुख, शांति और आत्मीयता का विकास

सच्चे और स्थायी रिश्ते केवल स्वार्थ और व्यवसायिकता से नहीं बनते। हमारा नश्वर शरीर जितना भौतिक कार्यों में उपयोगी हो,...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
समाज और परिवार में सुख, शांति और आत्मीयता का विकास

दैनिक राशिफल: 14 मार्च, 2026, शनिवार

   मेष : मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 14 मार्च, 2026, शनिवार

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में जुमा अलविदा: जामा मस्जिद में उमड़ा आस्था का सैलाब

मुरादाबाद। रमजान के पाक महीने के अंतिम शुक्रवार, 'जुमा अलविदा' के मौके पर मुरादाबाद की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में जुमा अलविदा: जामा मस्जिद में उमड़ा आस्था का सैलाब

मुरादाबाद में टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे शिरकत

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) का दीक्षांत समारोह-2026 शनिवार, 14 मार्च को पूरे भव्यता के साथ आयोजित होने जा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे शिरकत

प्रयागराज में 'अलविदा की नमाज' से पहले खूनी संघर्ष: अंधाधुंध फायरिंग में 2 घायल, इलाके में भारी फोर्स तैनात

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में अलविदा की नमाज से पहले एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के असदउल्लापुर भीटी गांव में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में 'अलविदा की नमाज' से पहले खूनी संघर्ष: अंधाधुंध फायरिंग में 2 घायल, इलाके में भारी फोर्स तैनात

यूपी में 4 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में 4 पीसीएस...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में 4 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम