सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

School Ad

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)। सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मोहल्ला महल नई बस्ती में बीती देर रात शबाना (41) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद पति ने अपने ससुर को फोन कर बताया कि वह बिस्तर पर मृत पड़ी है। इसके बाद दामाद वहां से भाग गया। मायके पक्ष ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। मोहल्ला महल नई बस्ती निवासी शबाना की 20 साल पहले गागलहेड़ी के गांव कैलाशपुर निवासी सलीम के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों मोहल्ला महल नई बस्ती में ही रहने लगे थे। बीती देर रात शबाना के पिता इनाम व उसकी मां भी उसी के घर आए हुए थे। रात करीब दो बजे सलीम ने ससुर इनाम को फोन किया और बताया कि शबाना अपने कमरे में मृत पड़ी है, जाकर देख लो। वह बेटी के कमरे में गए तो वहां शबाना अपने बिस्तर पर मृत पड़ी थी। सलीम वहां से गायब था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि सलीम ने अपनी पत्नी शबाना को पहले कोई नशीला पदार्थ दिया और फिर तकिये से उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी।

आरोप है कि शादी के बाद से दामाद का व्यवहार बेटी के प्रति ठीक नहीं था। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद सलीम को गली में लगे सीसीटीवी में घर से निकलते हुए देखा गया। पुलिस अब इन कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। मृतका के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। मृतका के दो बेटे और दो बेटियां हैं। हालांकि देर रात तक तहरीर नहीं दी गई थी।
 
पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।
Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी सांसदों को लिखा ओपन लेटर, सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील

नई दिल्ली। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी सांसदों को एक ओपन लेटर लिखकर संसद की गरिमा और मर्यादा बनाए...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी सांसदों को लिखा ओपन लेटर, सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील

शामली में 'क्रांतिकारी नागरिक दल' ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, विशेष कानूनों पर दी आंदोलन की चेतावनी

शामली। शहर के हनुमान धाम स्थित हॉल में रविवार को 'क्रांतिकारी नागरिक दल' के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक...
शामली 
शामली में 'क्रांतिकारी नागरिक दल' ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल,  विशेष कानूनों पर दी आंदोलन की चेतावनी

गौतमबुद्व नगर में हुए सड़क हादसों में महिला समेत 10 लोगों की मौत, पिता-पुत्री समेत कई घायल

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में महिला समेत 10 लोगों की...
दिल्ली NCR  नोएडा 
गौतमबुद्व नगर में हुए सड़क हादसों में महिला समेत 10 लोगों की मौत, पिता-पुत्री समेत कई घायल

शामली से रवाना हुई अग्रोहा धाम की पावन यात्रा,नगरपालिका चेयरमैन ने दिखाई हरी झंडी

शामली। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में रविवार को अग्रोहा धाम की यात्रा के लिए एक विशेष बस...
शामली 
शामली से रवाना हुई अग्रोहा धाम की पावन यात्रा,नगरपालिका चेयरमैन ने दिखाई हरी झंडी

शामली में मनाई गई कांशीराम की जयंती: दलित, पिछड़े और शोषित समाज के उत्थान का लिया संकल्प

शामली। रविवार को शहर के टंकी रोड स्थित रविदास मंदिर में बहुजन समाज के मसीहा और महान क्रांतिकारी मान्यवर...
शामली 
शामली में मनाई गई कांशीराम की जयंती: दलित, पिछड़े और शोषित समाज के उत्थान का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश

ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और आपसी सौहार्द के प्रतीक नौचंदी मेला का औपचारिक शुभारंभ रविवार को विधि-विधान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

मैनपुरी। योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वैश्विक राजनीति और अनैतिकता...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)।  सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मोहल्ला महल नई बस्ती में बीती देर रात आरोप...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

मुरादाबाद। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई है। शहर में गैस आपूर्ति को लेकर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम