शामली से रवाना हुई अग्रोहा धाम की पावन यात्रा,नगरपालिका चेयरमैन ने दिखाई हरी झंडी
महाराजा अग्रसेन पार्क से यात्रा में शामिल अग्रवाल समाज के 50 बंधु

शामली। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में रविवार को अग्रोहा धाम की यात्रा के लिए एक विशेष बस रवाना हुई। महाराजा अग्रसेन पार्क से नगरपालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व उन्होंने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधिवत नमन किया।
इस अवसर पर चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद के प्रथम प्रणेता थे। उनके द्वारा दिया गया 'एक ईंट और एक रुपया' का सिद्धांत समानता और सहयोग का एक ऐसा अद्भुत उदाहरण है, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार महाराजा अग्रसेन ने राज्य में आने वाले हर नए नागरिक को एक ईंट और एक रुपया देकर उनके जीवन को सम्मानजनक बनाने की परिकल्पना की थी। उनके शासन की नींव 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना पर आधारित थी।
माता लक्ष्मी शक्तिपीठ के दर्शन करेंगे भक्त
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नगर अध्यक्ष सुधीर सिंगला ने जानकारी दी कि इस यात्रा में करीब 50 अग्रवाल बंधु शामिल हैं। बस में सवार होकर सभी यात्री अग्रोहा धाम पहुंचेंगे, जहां वे माता लक्ष्मी शक्तिपीठ और महाराजा अग्रसेन के पावन दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
महाराजा अग्रसेन के जयकारे
बस को रवाना करते समय लाला शिवचरण दास संगल, मनीष भटनागर, अनिल बंसल, मनोज मित्तल, संजय बंसल, संजय गोयल, रविंद्र गोयल, वेद प्रकाश संगल, सुनील संगल, अनिल कुमार, देवेश तायल, सुरेश चंद्र गर्ग और नरेंद्र अग्रवाल समेत समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने यात्रा की मंगलकामना के साथ महाराजा अग्रसेन के जयकारे लगाए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां