मुजफ्फरनगर में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना परमिट चल रही टूरिस्ट बस सीज, ₹81,800 का जुर्माना
मंसूरपुर में वाहन चेकिंग अभियान से मचा हड़कंप, परमिट एक्सपायर होने पर प्रशासन सख्त

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र में रविवार दोपहर परिवहन विभाग की टीम ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
परिवहन विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान एक टूरिस्ट बस को रोककर उसके दस्तावेजों की गहन जांच की। जांच में सामने आया कि बस का परमिट एक्सपायर हो चुका है, जो कि सड़क सुरक्षा नियमों का सीधा उल्लंघन है। विभाग ने तत्परता दिखाते हुए बस को तुरंत सीज कर दिया और उस पर 81,800 रुपये का भारी-भरकम जुर्माना ठोंक दिया।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कृषि नवाचार: गन्ने के साथ मूंग-उर्द की खेती से किसानों की बढ़ेगी आमदनीयात्रियों की सुविधा का रखा ख्याल
विभाग ने सख्ती के साथ-साथ संवेदनशीलता का भी परिचय दिया। बस सीज होने के बाद उसमें सवार यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षित तरीके से अन्य वाहनों के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
अभियान के दौरान ओवरलोड और बिना मानकों के संचालित हो रहे अन्य वाहनों की भी जांच की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि सड़क सुरक्षा सर्वोपरि है। जो भी वाहन संचालक नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित हो रहे अन्य वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां