मुजफ्फरनगर में शादी टूटने के 53 लाख के समझौते में विवाद, भतीजे ने चाचा को मारी गोली
रमजान और ईद के बाद मामला निपटाने की सलाह पर भड़का आरोपी फरार

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के शेरनगर गांव में शनिवार देर रात पारिवारिक कलह का एक भयावह रूप देखने को मिला। शादी टूटने के बाद हुए 53 लाख रुपये के समझौते के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ा कि भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मार दी। घायल चाचा की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, याकूब के भाई की पोती की दिल्ली में शादी हुई थी, जो कि किन्हीं कारणों से टूट गई। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच पंचायती समझौता हुआ था, जिसमें 53 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर तय किए गए थे। शनिवार रात इसी समझौते को लेकर परिवार की बैठक चल रही थी। याकूब ने रमजान और ईद का हवाला देते हुए भुगतान प्रक्रिया को कुछ दिन टालने की सलाह दी, जिससे उसका भतीजा नोमान बुरी तरह भड़क गया।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर के रामराज में ईद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठकदेर रात टहलते समय किया हमला
बैठक के दौरान परिजनों ने किसी तरह मामला शांत करवा दिया था, लेकिन नोमान की नाराजगी कम नहीं हुई। देर रात जब याकूब अपने घर के बाहर टहल रहे थे, तभी नोमान वहां पहुंचा और जान से मारने की नीयत से उन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली याकूब की कमर में लगी, जिससे वे मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
हालत नाजुक, पुलिस की दबिश जारी
गोली चलने की आवाज़ सुनकर परिजन और ग्रामीण दौड़े और आनन-फानन में याकूब को जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया है। नई मंडी थाना प्रभारी बृजेश शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और फरार आरोपी नोमान की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां