हरियाणा: पानीपत बनेगा उत्तर भारत का 'नागपुर', दत्तात्रेय होसबाले ने पेश किया भविष्य का रोडमैप

पानीपत का माधव सृष्टि' बनेगा संघ का आधुनिक केंद्र, पंजाब के लिए चार सूत्रीय योजना तैयार  

School Ad

पानीपत (हरियाणा)। हरियाणा के पानीपत (पट्टीकल्याणा) में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तीन दिवसीय 'अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा' का रविवार को औपचारिक समापन हो गया। संघ पानीपत स्थित 'माधव सृष्टि साधना केंद्र' को नागपुर मुख्यालय की तर्ज पर विकसित करने की योजना तैयार कर रहा है। 

बैठक के अंतिम दिन सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने प्रेस वार्ता के माध्यम से संघ के वैचारिक रुख, रणनीतिक विस्तार और सामाजिक समरसता की भविष्य की योजनाओं को साझा किया। उन्होंने बताया कि संघ अब उत्तर भारत में अपनी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पानीपत स्थित 'माधव सृष्टि साधना केंद्र' को नागपुर मुख्यालय की तर्ज पर विकसित करने जा रहा है। 25 एकड़ में फैले इस केंद्र को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और दिल्ली जैसे राज्यों की सांगठनिक गतिविधियों का संचालन सुलभ होगा। इस तीन दिवसीय बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की उपस्थिति में 1487 वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया, जहाँ आगामी वर्ष के लिए 'समरस समाज' के निर्माण का संकल्प लिया गया।

'लैंड फॉर जॉब' केस : ईडी का कोर्ट में दावा- रिश्वत के पैसों से लालू परिवार ने खरीदी अचल संपत्ति  ये भी पढ़ें  'लैंड फॉर जॉब' केस : ईडी का कोर्ट में दावा- रिश्वत के पैसों से लालू परिवार ने खरीदी अचल संपत्ति

शताब्दी वर्ष और रिकॉर्ड शाखाएं
संघ अपने स्थापना के 100 वर्ष (2025-26) पूरे करने की ओर अग्रसर है। वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में देशभर में संघ की कुल 88,949 शाखाएं सक्रिय हैं। पिछले एक साल में रिकॉर्ड 5,820 नई शाखाएं बढ़ी हैं। इसके बाद संघ का लक्ष्य केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में चुनौतियों के बावजूद कार्य विस्तार पर विशेष जोर देना होगा।  

हरियाणा में CM योगी का संबोधन: सनातन धर्म में गुरु-शिष्य परंपरा और पूर्वजों के सम्मान की परंपरा ये भी पढ़ें  हरियाणा में CM योगी का संबोधन: सनातन धर्म में गुरु-शिष्य परंपरा और पूर्वजों के सम्मान की परंपरा

पंजाब के लिए 'विशेष रणनीति'
सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने पंजाब के लिए 'विशेष रणनीति' का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब की वर्तमान सामाजिक स्थिति को देखते हुए संघ ने चार सूत्रीय योजना तैयार की है। इसके लिए राष्ट्रीय सिख संगत के तहत सिख और हिंदू समाज के बीच 'नख-मांस' के संबंधों को मजबूत करने के लिए संवाद किया जाएगा। वहीं नशा मुक्ति की दिशा में युवाओं को ड्रग्स के जाल से बाहर निकालने के लिए गांव-गांव जनजागरण की तैयारियां की जा रही हैं। संघ सामाजिक बदलाव के लिए महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ विदेशों में बसे पंजाबियों को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने की रणनीति पर काम कर रहा है।

हरियाणा: जींद में चालक की वीडियो कॉल 50 जिंदगियों पर पड़ी भारी, चालक समेत 13 की हालत गंभीर ये भी पढ़ें  हरियाणा: जींद में चालक की वीडियो कॉल 50 जिंदगियों पर पड़ी भारी, चालक समेत 13 की हालत गंभीर

कूटनीति और हिंदुत्व पर स्पष्ट रुख
दत्तात्रेय होसबाले ने अंतरराष्ट्रीय विषयों पर सरकार की विदेश नीति का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट के तनाव में भारत का स्टैंड राष्ट्रहित में है। हिंदुत्व पर चर्चा करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई संकीर्ण मानसिकता नहीं बल्कि 'जीवन जीने की कला' और सबको साथ लेकर चलने का दर्शन है।

 

Views: 5

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

हरियाणा: पानीपत बनेगा उत्तर भारत का 'नागपुर', दत्तात्रेय होसबाले ने पेश किया भविष्य का रोडमैप

पानीपत (हरियाणा)। हरियाणा के पानीपत (पट्टीकल्याणा) में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तीन दिवसीय 'अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा'...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा: पानीपत बनेगा उत्तर भारत का 'नागपुर', दत्तात्रेय होसबाले ने पेश किया भविष्य का रोडमैप

यूपी की 'बीसी सखी' योजना का देश में डंका: बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और गांवों तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी की 'बीसी सखी' योजना का देश में डंका: बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

मुजफ्फरनगर: चरथावल के जंगल में मिला घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर, पशु प्रेमियों और वन विभाग ने बचाई जान

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव दुधली के जंगल में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर के घायल...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: चरथावल के जंगल में मिला घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर, पशु प्रेमियों और वन विभाग ने बचाई जान

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में अनियंत्रित होकर पलटा ओवरलोड भूसे का ट्रक, टला बड़ा हादसा

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के हाईवे पर रविवार को लापरवाही की एक और तस्वीर देखने को मिली, जहाँ भूसे से...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में अनियंत्रित होकर पलटा ओवरलोड भूसे का ट्रक, टला बड़ा हादसा

दैनिक राशिफल: 16 मार्च, 2026, सोमवार

मेष : कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। जमीन जायदाद का लाभ भी हो...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 16 मार्च, 2026, सोमवार

उत्तर प्रदेश

यूपी की 'बीसी सखी' योजना का देश में डंका: बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और गांवों तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी की 'बीसी सखी' योजना का देश में डंका: बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और आपसी सौहार्द के प्रतीक नौचंदी मेला का औपचारिक शुभारंभ रविवार को विधि-विधान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

मैनपुरी। योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वैश्विक राजनीति और अनैतिकता...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)।  सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मोहल्ला महल नई बस्ती में बीती देर रात आरोप...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम