शामली में मौसम का मिज़ाज बदला, किसानों की बढ़ी चिंता

बेमौसम बारिश और ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य के प्रति आगाह

School Ad

शामली। जनपद में रविवार का दिन बदलते मौसम के नाम रहा। सुबह से ही आसमान में छाए काले बादलों और अचानक हुई बारिश ने एक बार फिर ठंड में इजाफा कर दिया है। जहाँ एक ओर बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर जलभराव और कीचड़ ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।

जनपद में दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। मोहल्ला पंसारियान, नई बस्ती, हाजी कॉलोनी और सती मंदिर रोड जैसे क्षेत्रों में सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। कीचड़ के कारण फिसलन भरी सड़कों पर दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बना रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शामली के जलालाबाद में ट्रक से टकराई कार, पिता-पुत्र समेत तीन घायल  ये भी पढ़ें  शामली के जलालाबाद में ट्रक से टकराई कार, पिता-पुत्र समेत तीन घायल 

किसानों की फसल पर संकट
मौसम के इस करवट लेने से सबसे अधिक चिंता अन्नदाता को है। किसान बताते हैं कि इस समय खेतों में गेहूं की फसल पकने की कगार पर है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से फसल के गिरने और दाना खराब होने का अंदेशा बढ़ गया है। यदि मौसम का यही हाल रहा, तो उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

शामली के ग्राम मीमला में ग्रामीण बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर ये भी पढ़ें  शामली के ग्राम मीमला में ग्रामीण बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें
अचानक आए इस मौसमी बदलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सकों ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। चिकित्सकों के अनुसार, तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी-जुकाम, बुखार और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे ठंड से बचाव करें, गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें और बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

शामली में सर्राफा व्यापारी की ट्रक टक्कर से दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम ये भी पढ़ें  शामली में सर्राफा व्यापारी की ट्रक टक्कर से दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

 

Views: 5

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

आध्यात्मिक उन्नति का आधार है प्रेम, ईश्वर तक पहुंचने का सच्चा मार्ग

अध्यात्म की गहराइयों में उतरने का सबसे सरल और सुगम आधार प्रेम है। यह केवल एक मानवीय भावना नहीं, बल्कि...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
आध्यात्मिक उन्नति का आधार है प्रेम, ईश्वर तक पहुंचने का सच्चा मार्ग

मुजफ्फरनगर:सीएमओ ने आरोग्य मेलों का किया औचक निरीक्षण, परखी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत 

मुजफ्फरनगर। जनपद में रविवार को आयोजित 'मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों' की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्य...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर:सीएमओ ने आरोग्य मेलों का किया औचक निरीक्षण, परखी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत 

मुजफ्फरनगर में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना परमिट चल रही टूरिस्ट बस सीज, ₹81,800 का जुर्माना

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र में रविवार दोपहर परिवहन विभाग की टीम ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों को ताक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना परमिट चल रही टूरिस्ट बस सीज, ₹81,800 का जुर्माना

मुजफ्फरनगर में शादी टूटने के 53 लाख के समझौते में विवाद, भतीजे ने चाचा को मारी गोली

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के शेरनगर गांव में शनिवार देर रात पारिवारिक कलह का एक भयावह रूप देखने...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शादी टूटने के 53 लाख के समझौते में विवाद, भतीजे ने चाचा को मारी गोली

शामली में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: डीएम और एसपी ने केंद्रों का औचक निरीक्षण कर लिया व्यवस्था का जायजा

शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित 'पुलिस उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों' की...
शामली 
शामली में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: डीएम और एसपी ने केंद्रों का औचक निरीक्षण कर लिया व्यवस्था का जायजा

उत्तर प्रदेश

ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और आपसी सौहार्द के प्रतीक नौचंदी मेला का औपचारिक शुभारंभ रविवार को विधि-विधान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

मैनपुरी। योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वैश्विक राजनीति और अनैतिकता...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)।  सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मोहल्ला महल नई बस्ती में बीती देर रात आरोप...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

मुरादाबाद। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई है। शहर में गैस आपूर्ति को लेकर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम