शामली में निशुल्क चश्मा वितरण शिविर संपन्न, 40 जरूरतमंदों को मिली दृष्टि

लोक स्वास्थ्य सेवा समिति ने आयोजित किया 97वां शिविर, भाजपा ने की सराहना 

School Ad

शामली। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय 'लोक स्वास्थ्य सेवा समिति' द्वारा रविवार को अपना 97वां निशुल्क चश्मा वितरण शिविर आयोजित किया गया। इस पुनीत आयोजन में क्षेत्र के दर्जनों जरूरतमंद लोगों को आंखों की जांच और चश्मे की सुविधा प्रदान की गई।

लोक स्वास्थ्य सेवा समिति के इस शिविर का विधिवत शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप और जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया। समिति के अध्यक्ष कुलदीप गोयल और महामंत्री संजय कुमार त्यागी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समिति के सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला।

शामली: मखमूलपुर के ग्रामीणों ने अवरुद्ध नाले को खोलने की मांग को लेकर DM को ज्ञापन सौंपा ये भी पढ़ें  शामली: मखमूलपुर के ग्रामीणों ने अवरुद्ध नाले को खोलने की मांग को लेकर DM को ज्ञापन सौंपा

70 मरीजों की हुई जांच
कैंप में नेत्र चिकित्सक डॉ. अब्दुल बासित ने आधुनिक कंप्यूटराइज्ड मशीनों के माध्यम से कुल 70 जरूरतमंद लोगों की आंखों की जांच की। जांच के उपरांत दृष्टि दोष पाए जाने पर 40 लोगों को चश्मे के लिए चयनित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा इन सभी लाभार्थियों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए।

शामली: पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन प्रशासनिक अमला मुस्तैद, डीएम-एसपी ने केंद्र पर पहुंचकर जांची व्यवस्थाएं ये भी पढ़ें  शामली: पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन प्रशासनिक अमला मुस्तैद, डीएम-एसपी ने केंद्र पर पहुंचकर जांची व्यवस्थाएं

जनसेवा ही सर्वोपरि: कश्यप
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे उपलब्ध कराना एक अत्यंत पुनीत कार्य है। इससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को बड़ी राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और हमेशा जनसेवा के लिए तत्पर रहेंगे। इस दौरान कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, उनेंद्र शर्मा, अमित मित्तल, पवन संगल, मुकेश वर्मा, सुभाष, सचिन गौतम, रवि संगल, नाबील, अंकित, नरेंद्र और मोनू समेत समिति के कई पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

शामली में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा आज, 13 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम ये भी पढ़ें  शामली में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा आज, 13 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम

 

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में अनियंत्रित होकर पलटा ओवरलोड भूसे का ट्रक, टला बड़ा हादसा

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के हाईवे पर रविवार को लापरवाही की एक और तस्वीर देखने को मिली, जहाँ भूसे से...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में अनियंत्रित होकर पलटा ओवरलोड भूसे का ट्रक, टला बड़ा हादसा

दैनिक राशिफल: 16 मार्च, 2026, सोमवार

मेष : कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। जमीन जायदाद का लाभ भी हो...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 16 मार्च, 2026, सोमवार

आध्यात्मिक उन्नति का आधार है प्रेम, ईश्वर तक पहुंचने का सच्चा मार्ग

अध्यात्म की गहराइयों में उतरने का सबसे सरल और सुगम आधार प्रेम है। यह केवल एक मानवीय भावना नहीं, बल्कि...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
आध्यात्मिक उन्नति का आधार है प्रेम, ईश्वर तक पहुंचने का सच्चा मार्ग

मुजफ्फरनगर:सीएमओ ने आरोग्य मेलों का किया औचक निरीक्षण, परखी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत 

मुजफ्फरनगर। जनपद में रविवार को आयोजित 'मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों' की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्य...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर:सीएमओ ने आरोग्य मेलों का किया औचक निरीक्षण, परखी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत 

मुजफ्फरनगर में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना परमिट चल रही टूरिस्ट बस सीज, ₹81,800 का जुर्माना

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र में रविवार दोपहर परिवहन विभाग की टीम ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों को ताक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना परमिट चल रही टूरिस्ट बस सीज, ₹81,800 का जुर्माना

उत्तर प्रदेश

ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और आपसी सौहार्द के प्रतीक नौचंदी मेला का औपचारिक शुभारंभ रविवार को विधि-विधान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

मैनपुरी। योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वैश्विक राजनीति और अनैतिकता...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)।  सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मोहल्ला महल नई बस्ती में बीती देर रात आरोप...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

मुरादाबाद। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई है। शहर में गैस आपूर्ति को लेकर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम