शामली में रफ्तार और लापरवाही ने छीनी 7 जिंदगियां,एसपी ने जारी की चेतावनी

फरवरी माह में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी बनी जानलेवा, 22 सड़क दुर्घटनाएं हुईं

School Ad

शामली। जनपद में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी और वाहनों की बेलगाम रफ्तार का दंश आम जनता को उठाना पड़ रहा है। पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, फरवरी माह में जिले में कुल 22 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 7 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, जबकि 16 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि इन हादसों का मुख्य कारण तेज गति, लापरवाही से वाहन चलाना, हेलमेट का उपयोग न करना और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन चलाना रहा है। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में हुए प्रमुख हादसों में कांधला, झिंझाना, कैराना और कोतवाली शामली क्षेत्र के विभिन्न गांव व कस्बे शामिल हैं।

शामली में मनाई गई कांशीराम की जयंती: दलित, पिछड़े और शोषित समाज के उत्थान का लिया संकल्प ये भी पढ़ें  शामली में मनाई गई कांशीराम की जयंती: दलित, पिछड़े और शोषित समाज के उत्थान का लिया संकल्प

फरवरी में सामने आई प्रमुख घटनाएं
13 फरवरी (कांधला): अज्ञात वाहन की टक्कर से दिल्ली निवासी किरण देवी की मौत।
14 फरवरी (झिंझाना): तेज रफ्तार 'छोटा हाथी' की चपेट में आने से 15 वर्षीय पूर्वी ने दम तोड़ा।
17 फरवरी (झिंझाना): ईको कार ने गलत दिशा में आकर बाइक को टक्कर मारी, वकीला की उपचार के दौरान मौत।
22 फरवरी (कैराना): तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े नरेंद्र सिंह को टक्कर मारी, जो जानलेवा साबित हुई।
23 फरवरी (कोतवाली शामली): गन्ने से भरे ट्रक की चपेट में आने से संदीप की मौके पर ही मौत।
27 फरवरी (कांधला): बिना हेलमेट बाइक सवार गौरव की सड़क हादसे में जान गई।
28 फरवरी (कैराना): ई-रिक्शा और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में एक युवक की मौत।

शामली में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा आज, 13 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम ये भी पढ़ें  शामली में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा आज, 13 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम

सुरक्षित ड्राइविंग की अपील
एसपी एनपी सिंह ने स्पष्ट किया कि इन मौतों में से अधिकांश को यातायात नियमों का पालन करके टाला जा सकता था। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर निकलते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा के भीतर चलें और कभी भी गलत दिशा में वाहन न चलाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब सख्ती बरती जाएगी।

शामली से रवाना हुई अग्रोहा धाम की पावन यात्रा,नगरपालिका चेयरमैन ने दिखाई हरी झंडी ये भी पढ़ें  शामली से रवाना हुई अग्रोहा धाम की पावन यात्रा,नगरपालिका चेयरमैन ने दिखाई हरी झंडी

 

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

शामली के जलालाबाद में ट्रक से टकराई कार, पिता-पुत्र समेत तीन घायल 

जलालाबाद (शामली)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यूपी पुलिस में एसआई (सब-इंस्पेक्टर)...
शामली 
शामली के जलालाबाद में ट्रक से टकराई कार, पिता-पुत्र समेत तीन घायल 

मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल 580 अस्पतालों में होनी चाहिए सीजर डिलिवरी सुविधा केवल 98 में मिल रही सेवा

मध्य प्रदेश में मातृ और शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी एक गंभीर स्थिति सामने आई है। राज्य में गर्भवती महिलाओं की ...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल 580 अस्पतालों में होनी चाहिए सीजर डिलिवरी सुविधा केवल 98 में मिल रही सेवा

मुज़फ़्फ़रनगर के खतौली में बछड़ा चोरी करने वाले चोर सीसीटीवी में कैद

खतौली। जनपद के खतौली क्षेत्र में पशु चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दिनदहाड़े किसानों को निशाना...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ़्फ़रनगर के खतौली में बछड़ा चोरी करने वाले चोर सीसीटीवी में कैद

शामली के ग्राम मीमला में ग्रामीण बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

शामली। राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र, शामली द्वारा ग्राम मीमला (विकास खंड कांधला) में उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण...
शामली 
शामली के ग्राम मीमला में ग्रामीण बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

एलपीजी की कमी की अफवाहें फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को चेतावनी दी कि शहर में एलपीजी की कमी को लेकर...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
एलपीजी की कमी की अफवाहें फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी: सीएम रेखा गुप्ता

उत्तर प्रदेश

ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और आपसी सौहार्द के प्रतीक नौचंदी मेला का औपचारिक शुभारंभ रविवार को विधि-विधान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

मैनपुरी। योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वैश्विक राजनीति और अनैतिकता...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)।  सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मोहल्ला महल नई बस्ती में बीती देर रात आरोप...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

मुरादाबाद। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई है। शहर में गैस आपूर्ति को लेकर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम