शामली के जलालाबाद में ट्रक से टकराई कार, पिता-पुत्र समेत तीन घायल
एसआई परीक्षा देकर घर लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ा

जलालाबाद (शामली)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यूपी पुलिस में एसआई (सब-इंस्पेक्टर) की परीक्षा देकर लौट रहे युवाओं की कार जलालाबाद के निकट एक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, गांव अहमदपुर निवासी जतिन चौधरी और जानीपुर निवासी बृजमोहन शनिवार सुबह बुलंदशहर और दादरी में एसआई की परीक्षा देने गए थे। कार जतिन के पिता ओमपाल चला रहे थे। रात करीब 9 बजे जब वे जलालाबाद के निकट अजीज पेट्रोल पंप के सामने से गुजर रहे थे, तभी पंप से बाहर निकल रहे एक ट्रक ने उनकी ऑल्टो कार में जोरदार टक्कर मार दी।
राहगीरों ने की मदद, पुलिस ने संभाली कमान
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार तीनों लोग अंदर ही फंस गए। मौके पर मौजूद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों और राहगीरों ने बड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। डायल 112 और थानाभवन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
गंभीर चोटों के चलते हायर सेंटर रेफर
चिकित्सकों के अनुसार, जतिन के हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है, बृजमोहन के पैर की हड्डी टूट गई है, और कार चला रहे ओमपाल के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। तीनों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थानाभवन पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां