शामली में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: डीएम और एसपी ने केंद्रों का औचक निरीक्षण कर लिया व्यवस्था का जायजा
जनपद के 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा

शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित 'पुलिस उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों' की सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा जनपद शामली में पूरी सुरक्षा और निष्पक्षता के साथ संपन्न हुई। 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित इस दो दिवसीय परीक्षा के अंतिम दिन रविवार को जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
शामली के डीएम और एसपी ने मिल रोड स्थित हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, श्री चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज (कांधला) और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (कांधला) समेत कई केंद्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और परीक्षा कक्षाओं में सुरक्षा इंतजामों को बारीकी से परखा।
अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश
जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात केंद्राध्यक्षों और सुरक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा को पूरी सुचिता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर पूरी मुस्तैदी रखने के निर्देश दिए गए।
दो पालियों में संपन्न हुई परीक्षा
जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा प्रथम पाली (सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक) और द्वितीय पाली (दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक) में आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न होने पर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां