शामली के ग्राम मीमला में ग्रामीण बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण योजना' में स्वरोजगार के लिए ₹1 लाख तक अनुदान का मौका

School Ad

शामली। राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र, शामली द्वारा ग्राम मीमला (विकास खंड कांधला) में उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति के अंतर्गत दो दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना था।

कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार, समाजसेवी प्रतीक गर्ग, अशोक आर्य, राकेश गर्ग और संजय धीमान ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रशिक्षार्थियों को लेखन सामग्री वितरित की गई। डॉ. उमेश कुमार ने कहा कि इस योजना के माध्यम से युवा न केवल स्वयं का रोजगार शुरू कर सकते हैं, बल्कि अपने साथ-साथ अन्य ग्रामीणों को भी रोजगार के अवसर प्रदान कर सकते हैं।

शामली में अवैध रूप से तोते बेचने वाले तीन गिरफ्तार, वन विभाग और एनिमल शेल्टर की कार्रवाई ये भी पढ़ें  शामली में अवैध रूप से तोते बेचने वाले तीन गिरफ्तार, वन विभाग और एनिमल शेल्टर की कार्रवाई

प्रयोगात्मक कार्य का प्रशिक्षण
इस शिविर में सहायक आयुक्त उद्योग, रविन्द्र सिंह ने बताया कि इस योजना में बहुत कम पूंजी निवेश करके लघु उद्योग स्थापित किया जा सकता है। केंद्र प्रभारी धर्मेंद्र पाल राठी ने बताया कि 14 और 15 मार्च तक चले इस प्रशिक्षण में प्रयोगात्मक कार्य भी कराया गया। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से मशीन और उपकरण खरीदने पर 1,00,000 रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। प्रतीक गर्ग ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए मिलावटी और अत्यधिक रंगों वाले पदार्थों से बचने की सलाह दी, जबकि राकेश गर्ग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उनके सुरक्षित रखरखाव पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

दस साल की मोहब्बत और कोर्ट मैरिज के बाद प्रेमी युगल को सता रहा जान का डर, प्रशासन से सुरक्षा की गुहार ये भी पढ़ें  दस साल की मोहब्बत और कोर्ट मैरिज के बाद प्रेमी युगल को सता रहा जान का डर, प्रशासन से सुरक्षा की गुहार

रोजगार के नए द्वार
प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन ग्राम प्रधान विनय चौहान ने किया। उन्होंने सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और सरकार की इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से युवाओं का शहरों की ओर होने वाला पलायन रुकेगा। इस अवसर पर 30 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया और स्वरोजगार के प्रति अपना उत्साह दिखाया। इस दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

कैराना का 'किंग' कौन ? इकरा हसन का 'जोश' या प्रदीप चौधरी का 'अनुभव'? ये भी पढ़ें  कैराना का 'किंग' कौन ? इकरा हसन का 'जोश' या प्रदीप चौधरी का 'अनुभव'?

 

Views: 6

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: चरथावल के जंगल में मिला घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर, पशु प्रेमियों और वन विभाग ने बचाई जान

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव दुधली के जंगल में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर के घायल...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: चरथावल के जंगल में मिला घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर, पशु प्रेमियों और वन विभाग ने बचाई जान

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में अनियंत्रित होकर पलटा ओवरलोड भूसे का ट्रक, टला बड़ा हादसा

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के हाईवे पर रविवार को लापरवाही की एक और तस्वीर देखने को मिली, जहाँ भूसे से...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में अनियंत्रित होकर पलटा ओवरलोड भूसे का ट्रक, टला बड़ा हादसा

दैनिक राशिफल: 16 मार्च, 2026, सोमवार

मेष : कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। जमीन जायदाद का लाभ भी हो...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 16 मार्च, 2026, सोमवार

आध्यात्मिक उन्नति का आधार है प्रेम, ईश्वर तक पहुंचने का सच्चा मार्ग

अध्यात्म की गहराइयों में उतरने का सबसे सरल और सुगम आधार प्रेम है। यह केवल एक मानवीय भावना नहीं, बल्कि...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
आध्यात्मिक उन्नति का आधार है प्रेम, ईश्वर तक पहुंचने का सच्चा मार्ग

मुजफ्फरनगर:सीएमओ ने आरोग्य मेलों का किया औचक निरीक्षण, परखी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत 

मुजफ्फरनगर। जनपद में रविवार को आयोजित 'मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों' की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्य...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर:सीएमओ ने आरोग्य मेलों का किया औचक निरीक्षण, परखी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत 

उत्तर प्रदेश

ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और आपसी सौहार्द के प्रतीक नौचंदी मेला का औपचारिक शुभारंभ रविवार को विधि-विधान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

मैनपुरी। योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वैश्विक राजनीति और अनैतिकता...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)।  सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मोहल्ला महल नई बस्ती में बीती देर रात आरोप...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

मुरादाबाद। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई है। शहर में गैस आपूर्ति को लेकर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम