मुज़फ़्फ़रनगर के खतौली में बछड़ा चोरी करने वाले चोर सीसीटीवी में कैद
बाइक सवार बदमाशों ने किसान का बछड़ा किया पार, जांच में जुटी पुलिस

खतौली। जनपद के खतौली क्षेत्र में पशु चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दिनदहाड़े किसानों को निशाना बना रहे हैं। गांव खेड़ी रांगढान में एक किसान के घेर से चोर दो वर्षीय बछड़ा चुराकर ले गए। चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित किसान प्रवेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने घेर में पशुओं की देखभाल करता है। आरोप है कि बाइक सवार दो युवक मौका पाकर वहां पहुंचे और उसके दो वर्षीय बछड़े को खोलकर ले गए। घटना के समय बछड़े के चोरी होने की भनक लगते ही किसान ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसी बीच पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई, जिसमें दो युवक बछड़े को ले जाते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।
पड़ोसी गांव के युवकों पर शक
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किसान प्रवेश ने पड़ोसी गांव के रहने वाले दो युवकों पर बछड़ा चोरी करने की आशंका जताई है। किसान की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर लिया है और फुटेज में दिख रहे संदिग्धों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था और अधिक पुख्ता करने की मांग की है।
जल्द सलाखों के पीछे होंगे चोर: कोतवाल
मामले की गंभीरता को देखते हुए खतौली कोतवाल दिनेश चंद्र बघेल ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी हाल में पशु चोरों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और बछड़े की बरामदगी सुनिश्चित की जाएगी।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में DM आवास के सामने 'आरोग्य पथ' पर तांडव, 1 करोड़ की सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां