मुजफ्फरनगर: अपराजिता आर्यन होंगी जानसठ की नई उप जिलाधिकारी
बार एसोसिएशन की मांग पर डीएम का एक्शन: महासचिव दीपेश गुप्ता के आग्रह पर जिलाधिकारी ने सौंपी जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर (जानसठ)। तहसील जानसठ में लंबित मुकदमों के निस्तारण और न्यायिक कार्यों में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। श्रीमती अपराजिता आर्यन को जानसठ तहसील में 'उप जिलाधिकारी न्यायिक' (SDM Judicial) के पद पर तैनात किया गया है।
प्रशासनिक व्यस्तता के कारण प्रभावित हो रही थी सुनवाई
जानसठ तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित महासचिव दीपेश गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि उप जिलाधिकारी जानसठ के पास प्रशासनिक कार्यों और क्षेत्र की व्यवस्थाओं की अत्यधिक व्यस्तता रहती है। इस कारण न्यायालय में वादों (मुकदमों) की नियमित सुनवाई नहीं हो पा रही थी, जिससे वादकारी और वकील दोनों परेशान थे।
डीएम ने स्वीकार किया बार एसोसिएशन का आग्रह
महासचिव दीपेश गुप्ता ने इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मुलाकात कर एक विशेष आग्रह किया था। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल संज्ञान लिया और अपराजिता आर्यन को न्यायिक कार्यों की जिम्मेदारी सौंप दी। इस नियुक्ति के बाद अब तहसील में मुकदमों की सुनवाई सुचारू रूप से हो सकेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां