गौतमबुद्व नगर में हुए सड़क हादसों में महिला समेत 10 लोगों की मौत, पिता-पुत्री समेत कई घायल

School Ad

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में महिला समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं पिता-पुत्री समेत कई लोग घायल हो गए है। पुलिस पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी वाहन चालकों की तलाश कर रही है।
थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सलीम पुत्र हनीफ उम्र 44 वर्ष की सड़क हादसा में मौत हो गई है।  उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में अफसर पुत्र यासीन ने  थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 14 मार्च को उनका बेटा कामरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था, तभी सफीपुर गांव के सामने एक ट्रैक्टर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हैं उसे टक्कर मार दिया। उसे उपचार के लिए शारदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा आशीष रंजन श्रीवास्तव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मारुति बलेनो कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके बेटे दिव्यांशु रंजन श्रीवास्तव उम्र 23 वर्ष की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। पीड़ित के अनुसार इस घटना मे उनके बेटे के सिर और शरीर में गंभीर चोट आई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई है।
थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में नीरज कुमार पुत्र विक्रम सिंह उम्र 31 वर्ष की मौत हो गई है।
थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में संदीप पुत्र प्रहलाद की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में प्रीति पत्नी अजय बाबू उम्र 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में जितेंद्र नागर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका भाई बालेश्वर सिंह जिम करने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था, तभी एक ट्रैक्टर चालक ने  तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए से टक्कर मार दिया। इस घटना में उसे गंभीर चोट आई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
थाना सेक्टर-142 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में अशोक कुमार पुत्र भोजराज उम्र 56 वर्ष गंभीर से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वह जनपद हाथरस के रहने वाले थे।
 थाना सेक्ट-63 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आसपास की लोगों की सहायता से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अनिल जायसवाल पुत्र अमरनाथ मूल निवासी जनपद गोरखपुर थाना कासना क्षेत्र में रहते थे। वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे। साइड-5 के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गढ्ढे में जा गिरी। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अरुण कुमार मिश्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी बेटी रेशमा को अपनी कार में लेकर जा रहे थे, तभी गोदरेज गोल चक्कर के पास एक ट्रक चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दिया। इस घटना में उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई तथा पिता-पुत्री को चोट आई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करें पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रतन सिंह पुत्र महिपाल सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जनपद हापुड़ के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार उनका बेटा अंकुर कुमार अपने दोस्त शिवम कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर नोएडा के सेक्टर-49 जा रहा था। सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास एक अज्ञात कार चालक ने उसके बेटे की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान अंकुर कुमार की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हरि सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके भाई मांगू सिंह एनटीपीसी दादरी प्लांट में सुपरवाइजर के रूप में काम करते थे। पीड़ित के अनुसार भाई मोटरसाइकिल पर सवार होकर ड्यूटी जा रहा था, तभी एक कैंटर चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई। उन्हें उपचार के लिए हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, उपचार के दौरान उनकी  मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Views: 16

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में अनियंत्रित होकर पलटा ओवरलोड भूसे का ट्रक, टला बड़ा हादसा

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के हाईवे पर रविवार को लापरवाही की एक और तस्वीर देखने को मिली, जहाँ भूसे से...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में अनियंत्रित होकर पलटा ओवरलोड भूसे का ट्रक, टला बड़ा हादसा

दैनिक राशिफल: 16 मार्च, 2026, सोमवार

मेष : कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। जमीन जायदाद का लाभ भी हो...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 16 मार्च, 2026, सोमवार

आध्यात्मिक उन्नति का आधार है प्रेम, ईश्वर तक पहुंचने का सच्चा मार्ग

अध्यात्म की गहराइयों में उतरने का सबसे सरल और सुगम आधार प्रेम है। यह केवल एक मानवीय भावना नहीं, बल्कि...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
आध्यात्मिक उन्नति का आधार है प्रेम, ईश्वर तक पहुंचने का सच्चा मार्ग

मुजफ्फरनगर:सीएमओ ने आरोग्य मेलों का किया औचक निरीक्षण, परखी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत 

मुजफ्फरनगर। जनपद में रविवार को आयोजित 'मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों' की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्य...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर:सीएमओ ने आरोग्य मेलों का किया औचक निरीक्षण, परखी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत 

मुजफ्फरनगर में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना परमिट चल रही टूरिस्ट बस सीज, ₹81,800 का जुर्माना

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र में रविवार दोपहर परिवहन विभाग की टीम ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों को ताक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना परमिट चल रही टूरिस्ट बस सीज, ₹81,800 का जुर्माना

उत्तर प्रदेश

ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और आपसी सौहार्द के प्रतीक नौचंदी मेला का औपचारिक शुभारंभ रविवार को विधि-विधान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

मैनपुरी। योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वैश्विक राजनीति और अनैतिकता...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)।  सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मोहल्ला महल नई बस्ती में बीती देर रात आरोप...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

मुरादाबाद। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई है। शहर में गैस आपूर्ति को लेकर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम