ग्रेटर नोएडा में समाजवादी समानता भाईचारा रैली को लेकर सपाइयों ने भरी हुंकार

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के दादरी में आगामी 29 मार्च को आयोजित होने वाली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की समाजवादी समानता भाईचारा रैली की तैयारी को लेकर समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव श्याम सिंह भाटी, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह भाटी के संयोजन में गांव चिटेहरा में रविवार को कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर प्रमेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि 29 मार्च को दादरी में होने वाली रैली पश्चिमी यूपी में राजनीतिक की दशा और दिशा बदलने का काम करेगी । इस रैली में लाखों की संख्या में लोग शामिल होंगे। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही और मनमानी से जनता प्रताड़ित है और वह उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनना चाहती है। इस रैली के बाद उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की लहर बहुत तेजी से चलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव ने की। इस मौके पर फकीरचंद नागर, नरेंद्र नागर, उपदेश नागर, प्रशांत भाटी, मोहित नागर, अकबर खान, राहुल आर्यन, हारून सैफी, दीपक नागर, हैप्पी पंडित, प्रीत भाटी, सुनील भाटी, विक्रांत भाटी, हरेंद्र लाला सहित अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां