खतौनी की त्रुटियों से थमी फार्मर रजिस्ट्री, भाकियू अराजनैतिक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के अभियान के बीच राजस्व अभिलेखों की गड़बड़ी किसानों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। रियल टाइम खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की गंभीर त्रुटियों के कारण हजारों किसान इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से वंचित हैं।
इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। किसान नेता ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इन तकनीकी और मानवीय त्रुटियों को ठीक नहीं किया गया, तो आगामी एक जून से प्रदेश के लाखों किसानों को रासायनिक खाद मिलना बंद हो जाएगा, जिससे कृषि क्षेत्र में बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।
ये भी पढ़ें ट्रम्प का ऐलान- ईरान जंग जीती, लेकिन मिशन पूरा होने तक जंग जारी, शांति के लिए तेहरान की 3 शर्तेंपत्र में उल्लेख किया गया है कि फार्मर रजिस्ट्री न होने की स्थिति में किसान न केवल खाद, बल्कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) जैसी अनिवार्य सुविधाओं से भी दूर हो रहे हैं। धर्मेंद्र मलिक ने आरोप लगाया कि किसान पिछले दो वर्षों से तहसीलों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन राजस्व विभाग की कछुआ चाल के कारण खतौनी की गलतियां दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं।
भाकियू अराजनैतिक ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सभी जिलाधिकारियों को गांव-गांव में 'विशेष राजस्व चौपाल' आयोजित करने के कड़े निर्देश दिए जाएं। उन्होंने एक महीने के भीतर विशेष अभियान चलाकर सभी त्रुटियों को दूर करने की अपील की है ताकि अन्नदाता को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भटकना न पड़े।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
कुलदीप सिंह वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन संस्थान के साथ जुड़े हुए हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से वह संस्थान की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
वर्तमान में वह कंप्यूटर विभाग में वरिष्ठ भूमिका निभाने के साथ-साथ संपादकीय टीम के एक प्रमुख स्तंभ हैं। तकनीकी कार्यप्रणाली पर गहरी पकड़ और संपादकीय समझ के समन्वय के साथ कुलदीप सिंह समाचार पत्र और डिजिटल पोर्टल की गुणवत्ता को निरंतर नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

टिप्पणियां