लखनऊ को 1,519 करोड़ की सौगात: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी ने किया 'ग्रीन कॉरिडोर' का लोकार्पण व शिलान्यास

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की यातायात व्यवस्था और अर्थव्यवस्था को नई गति देते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 1,519 करोड़ रुपये की 'ग्रीन कॉरिडोर परियोजना' का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर रक्षा मंत्री ने जहाँ लखनऊ को 'ग्रोथ इंजन' बताया, वहीं मुख्यमंत्री योगी ने इसे 'नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की नई राजधानी' के रूप में परिभाषित किया। इस परियोजना के तहत 299 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और 1,220 करोड़ के नए कार्यों का शिलान्यास शामिल है।

जाम से मिलेगी मुक्ति, 15 लाख की आबादी को लाभ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि 28 किलोमीटर लंबी इस परियोजना से शहीद पथ और किसान पथ आपस में जुड़ जाएंगे, जिससे लखनऊवासियों का कीमती समय बचेगा। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि इस कॉरिडोर के निर्माण में पर्यावरण का पूरा ध्यान रखा गया है और पेड़ों को काटने के बजाय प्रत्यारोपित (Transplant) किया गया है। परियोजना के दूसरे चरण के पूरा होने से लगभग 15 लाख की आबादी सीधे लाभान्वित होगी।

मुजफ्फरनगर: विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति ने कसी अफसरों पर नकेल, अवैध कब्जे हटाने के सख्त निर्देश ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति ने कसी अफसरों पर नकेल, अवैध कब्जे हटाने के सख्त निर्देश

ब्रह्मोस मिसाइल से लेकर एआई सिटी तक: विकास का नया अध्याय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लखनऊ अब अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ 'टेक्नोलॉजी हब' बन रहा है। उन्होंने घोषणा की कि लखनऊ को देश की पहली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सिटी के रूप में विकसित करने के लिए बजट की व्यवस्था कर दी गई है। साथ ही, उन्होंने रक्षा मंत्री के विजन की सराहना करते हुए कहा कि अब लखनऊ की धरती पर 'ब्रह्मोस मिसाइल' बनेगी, जिसमें लखनऊ के ही इंजीनियरिंग छात्र (AKTU) अपना योगदान दे रहे हैं।

मुजफ्फरनगर बना 'गैस चैंबर', रॉयल बुलेटिन का महा-सर्वे: कौन है असल जिम्मेदार ?, बताएं अपनी राय, हम बनेंगे आपकी आवाज ! ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर बना 'गैस चैंबर', रॉयल बुलेटिन का महा-सर्वे: कौन है असल जिम्मेदार ?, बताएं अपनी राय, हम बनेंगे आपकी आवाज !

35 मिनट में लखनऊ से कानपुर: एक्सप्रेस-वे का उपहार

रक्षा मंत्री ने लखनऊवासियों को एक और बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया कि 4,500 करोड़ की लागत से तैयार लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में शुरू हो जाएगा। इससे दोनों शहरों के बीच की दूरी मात्र 35 से 40 मिनट में तय की जा सकेगी। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ के मास्टर प्लान के लिए SPA और LDA के बीच MOU का आदान-प्रदान भी हुआ और कॉरिडोर बनाने वाले श्रमिकों पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया गया।

मुजफ्फरनगर में MDA का महा-अभियान, 110 बीघा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर चला 'बुलडोजर' ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में MDA का महा-अभियान, 110 बीघा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर चला 'बुलडोजर'

Views: 27

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

टीम रॉयल बुलेटिन  Picture

यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

आगरा/कासगंज: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ थाना ताजगंज में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों में तीन अलग-अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बिजनौर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

मुज़फ्फरनगर में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का भारी बवाल, 900 का सिलेंडर 2000 में बेचने का आरोप

मुजफ्फरनगर। शहर में रसोई गैस की भारी किल्लत अब जनता के सब्र का बांध तोड़ रही है। शुक्रवार को कच्ची...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का भारी बवाल, 900 का सिलेंडर 2000 में बेचने का आरोप

यूयोगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रसोई गैस (LPG), पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूयोगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

बिजनौर सनसनी: परीक्षा देने गई 6 छात्राएं हरिद्वार से बरामद; 11 टीमों ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी, थाने पर हुआ था भारी हंगामा

बिजनौर/चांदपुर। जनपद के चांदपुर क्षेत्र में गुरुवार को संस्कृत की परीक्षा देने गई इंटरमीडिएट की छह छात्राओं के रहस्यमय ढंग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर सनसनी: परीक्षा देने गई 6 छात्राएं हरिद्वार से बरामद; 11 टीमों ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी, थाने पर हुआ था भारी हंगामा

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

आगरा/कासगंज: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ थाना ताजगंज में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों में तीन अलग-अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बिजनौर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

यूयोगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रसोई गैस (LPG), पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूयोगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

बिजनौर सनसनी: परीक्षा देने गई 6 छात्राएं हरिद्वार से बरामद; 11 टीमों ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी, थाने पर हुआ था भारी हंगामा

बिजनौर/चांदपुर। जनपद के चांदपुर क्षेत्र में गुरुवार को संस्कृत की परीक्षा देने गई इंटरमीडिएट की छह छात्राओं के रहस्यमय ढंग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर सनसनी: परीक्षा देने गई 6 छात्राएं हरिद्वार से बरामद; 11 टीमों ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी, थाने पर हुआ था भारी हंगामा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम