मुजफ्फरनगर में ईंटों से भरे ट्रक ने बाइक सवार सर्राफ को रौंदा, लालूखेड़ी बस स्टैंड के पास दर्दनाक मौत
मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में शामली के एक युवक की जान चली गई। लालूखेड़ी बस स्टैंड के पास ईंटों से भरे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शामली के मोहल्ला धीमानपुरा निवासी अमित कुमार सर्राफ (पुत्र रामेश्वर दयाल) के रूप में हुई है।
अमित अलीपुर कला गांव में ज्वेलर्स और जनरल स्टोर की दुकान चलाते थे। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और अलीपुर कला के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा पर नशे में धुत कर्मचारी ने शिफ्ट इंचार्ज को दी जान से मारने की धमकीजानकारी के अनुसार, अमित कुमार सर्राफ शुक्रवार को अपने घर धीमानपुरा से बाइक पर सवार होकर तितावी की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह लालूखेड़ी बस स्टैंड के समीप पहुँचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
ये भी पढ़ें क्या भारत समेत 16 देशों की व्यापार नीति से अमेरिका को हो रहा नुकसान, ट्रंप उठा सकते हैं बड़ा कदम टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और अमित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पहुंची तितावी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण बताते हुए रोष व्यक्त किया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां