महेश्वर की वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी पर बड़ा विवाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उठाए गंभीर सवाल

School Ad

मध्य प्रदेश के महेश्वर से जुड़ा एक मामला इन दिनों काफी चर्चा में है। यहां की रहने वाली मोनालिसा भोसले की शादी को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है और कई सवाल भी सामने आने लगे हैं।

रविवार को फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा महेश्वर पहुंचे और मोनालिसा के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि जल्द ही परिवार को मुख्यमंत्री से मिलवाने की कोशिश की जाएगी ताकि सच्चाई सामने सके।

भोपाल में कुत्ते ने बढ़ाई अधिकारियों की मुसीबत भेल के कर्मचारी 8 दिन तक सड़कों और खेतों में ढूंढते रहे कुत्ते ये भी पढ़ें  भोपाल में कुत्ते ने बढ़ाई अधिकारियों की मुसीबत भेल के कर्मचारी 8 दिन तक सड़कों और खेतों में ढूंढते रहे कुत्ते

परिवार से मिलने पहुंचे फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा

मीडिया से बातचीत के दौरान फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कहा कि मोनालिसा को एक पूर्व निर्धारित योजना के तहत फंसाया गया और उसे बरगलाया गया है। उन्होंने दावा किया कि यह सामान्य शादी का मामला नहीं है बल्कि इसके पीछे एक बड़ी साजिश हो सकती है।

द हंड्रेड लीग में पाकिस्तानी स्पिनर की एंट्री पर भड़के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, कहा-इसी पैसे से भारत पर मिसाइल दागेगा पाकिस्तान  ये भी पढ़ें  द हंड्रेड लीग में पाकिस्तानी स्पिनर की एंट्री पर भड़के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, कहा-इसी पैसे से भारत पर मिसाइल दागेगा पाकिस्तान

सनोज मिश्रा ने कहा कि उन्हें किसी भी तरह की धमकी या आरोपों से डर नहीं है और वे इस मामले में सच सामने लाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस विषय को लेकर आगे भी आवाज उठाते रहेंगे।

MP Board Result 2026 कॉपी जांच लगभग पूरी अब इस तारीख तक जारी हो सकता है 10वीं 12वीं का रिजल्ट ये भी पढ़ें  MP Board Result 2026 कॉपी जांच लगभग पूरी अब इस तारीख तक जारी हो सकता है 10वीं 12वीं का रिजल्ट

मोनालिसा के नाबालिग होने की आशंका

सनोज मिश्रा ने यह भी दावा किया कि जब वर्ष 2025 में कुंभ के दौरान मोनालिसा चर्चा में आई थी तब उसकी उम्र लगभग सोलह वर्ष बताई जा रही थी। ऐसे में एक ही साल में उसके अठारह वर्ष पूरे हो जाना संभव नहीं लगता।

इसी वजह से उन्होंने मोनालिसा की उम्र की सही जानकारी सामने लाने के लिए मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जांच होती है तो पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो सकती है।

शादी के बाद परिवार में बना मातम जैसा माहौल

मोनालिसा भोसले की फरहान नाम के युवक से शादी की खबर सामने आने के बाद उसके परिवार में गहरा दुख देखा जा रहा है। परिजनों का कहना है कि इस शादी के बाद घर में मातम जैसा माहौल है और सभी लोग काफी परेशान हैं।

परिवार के अनुसार शादी को चार दिन बीत जाने के बाद भी उनकी मोनालिसा से कोई बातचीत नहीं हो पाई है। इसी कारण परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है और वे बेटी से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।

कुंभ मेले से चर्चा में आई थी मोनालिसा

जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 में कुंभ मेले के दौरान मोनालिसा भोसले अचानक चर्चा में गई थी। उस समय वह माला बेचते हुए दिखाई दी थी और उसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए थे।

इन वीडियो के वायरल होने के बाद मुंबई के फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को लेकर एक फिल्म बनाने की घोषणा भी की थी। बताया गया था कि वे उसे अपनी फिल्म डायरी ऑफ मणिपुर में अभिनेत्री के रूप में लेना चाहते हैं।

केरल में हुई शादी के बाद बढ़ा विवाद

हाल ही में मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल में फरहान नाम के युवक से शादी कर ली। इसके बाद यह मामला तेजी से चर्चा में गया और कई तरह के सवाल उठने लगे।  सनोज मिश्रा का कहना है कि वे मोनालिसा को लेकर एक फिल्म बना रहे थे और इसी कारण उसे बहकाकर शादी कराई गई। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि शादी दूसरे राज्यों में होकर केवल केरल में ही क्यों कराई गई। अब यह पूरा मामला जांच और चर्चा का विषय बन गया है और लोग इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

Views: 2

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

चयन प्रजापत | खेल, कृषि, ऑटोमोबाइल रिपोर्टर Picture

युवा और ऊर्जावान पत्रकार चयन प्रजापत 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। आपकी मुख्य विशेषज्ञता खेल (Sports), कृषि (Farming) और ऑटोमोबाइल (Automobile) सेक्टर में है। चयन प्रजापत इन विषयों की तकनीकी समझ के साथ-साथ ज़मीनी हकीकत को अपनी खबरों में पिरोने के लिए जाने जाते हैं। इंदौर और मालवा क्षेत्र की खबरों के साथ-साथ ऑटोमोबाइल और खेल जगत की विशेष कवरेज के लिए आप रॉयल बुलेटिन के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

नवीनतम

शामली में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: डीएम और एसपी ने केंद्रों का औचक निरीक्षण कर लिया व्यवस्था का जायजा

शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित 'पुलिस उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों' की...
शामली 
शामली में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: डीएम और एसपी ने केंद्रों का औचक निरीक्षण कर लिया व्यवस्था का जायजा

शामली के जलालाबाद में ट्रक से टकराई कार, पिता-पुत्र समेत तीन घायल 

जलालाबाद (शामली)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यूपी पुलिस में एसआई (सब-इंस्पेक्टर)...
शामली 
शामली के जलालाबाद में ट्रक से टकराई कार, पिता-पुत्र समेत तीन घायल 

मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल 580 अस्पतालों में होनी चाहिए सीजर डिलिवरी सुविधा केवल 98 में मिल रही सेवा

मध्य प्रदेश में मातृ और शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी एक गंभीर स्थिति सामने आई है। राज्य में गर्भवती महिलाओं की ...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल 580 अस्पतालों में होनी चाहिए सीजर डिलिवरी सुविधा केवल 98 में मिल रही सेवा

मुज़फ़्फ़रनगर के खतौली में बछड़ा चोरी करने वाले चोर सीसीटीवी में कैद

खतौली। जनपद के खतौली क्षेत्र में पशु चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दिनदहाड़े किसानों को निशाना...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ़्फ़रनगर के खतौली में बछड़ा चोरी करने वाले चोर सीसीटीवी में कैद

शामली के ग्राम मीमला में ग्रामीण बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

शामली। राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र, शामली द्वारा ग्राम मीमला (विकास खंड कांधला) में उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण...
शामली 
शामली के ग्राम मीमला में ग्रामीण बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

उत्तर प्रदेश

ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और आपसी सौहार्द के प्रतीक नौचंदी मेला का औपचारिक शुभारंभ रविवार को विधि-विधान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

मैनपुरी। योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वैश्विक राजनीति और अनैतिकता...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)।  सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मोहल्ला महल नई बस्ती में बीती देर रात आरोप...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

मुरादाबाद। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई है। शहर में गैस आपूर्ति को लेकर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम