दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर मुरादाबाद में बवाल, ब्राह्मण समाज ने FIR की उठाई मांग

School Ad

धनंजय सिंह ने अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज का पदभार संभाला ये भी पढ़ें  धनंजय सिंह ने अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज का पदभार संभाला

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा के एक प्रश्न को लेकर मुरादाबाद में ब्राह्मण समाज के लोगों में नाराजगी देखने को मिली। समाज के प्रतिनिधियों ने इस मामले में थाना सिविल लाइंस, मुरादाबाद में प्रार्थना पत्र देकर संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। उनका आरोप है कि परीक्षा के प्रश्नपत्र में ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया गया है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

बताया गया कि 14 मार्च 2026 को आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) भर्ती की लिखित परीक्षा में प्रश्न संख्या 31 में “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन करने को कहा गया था। इस प्रश्न के विकल्पों में “पंडित” शब्द भी शामिल किया गया था। ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि “पंडित” शब्द भारतीय परंपरा और समाज में विशेष रूप से ब्राह्मण समाज के लिए सम्मानजनक संबोधन माना जाता है। ऐसे में इसे नकारात्मक अर्थ में विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना समाज के सम्मान के साथ खिलवाड़ है।

दिल्ली, यूपी और जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, जमात उल विदा की नमाज के लिए मस्जिदों पर सुरक्षा बढ़ी ये भी पढ़ें  दिल्ली, यूपी और जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, जमात उल विदा की नमाज के लिए मस्जिदों पर सुरक्षा बढ़ी

ब्राह्मण समाज के लोगों ने कहा कि सरकारी भर्ती जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा के प्रश्नपत्र में इस प्रकार की सामग्री का शामिल होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका कहना है कि इस तरह के प्रश्न समाज में अनावश्यक विवाद और असंतोष की स्थिति पैदा कर सकते हैं। समाज के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इस संबंध में प्रार्थना पत्र देने वाले रजत शर्मा, निवासी दसवां घाट, थाना नागफनी, मुरादाबाद ने पुलिस से मांग की है कि प्रश्नपत्र तैयार करने वाले संबंधित अधिकारी या संस्था के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 और 299 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में किसी भी परीक्षा या सार्वजनिक दस्तावेज में किसी समाज या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री शामिल न हो।

इस मौके पर सूर्य शर्मा, विष्णु पंडित, रजत श्रोत्रिय, अनूप कौशल, करणवीर शर्मा, एडवोकेट अभिषेक शर्मा, एडवोकेट अभिषेक भारद्वाज, नवीन शर्मा, अर्जुन शर्मा, विशाल शर्मा, सुमित शर्मा, अरविंद मिश्रा, प्रयांशु जोशी समेत बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि समाज के सम्मान के साथ किसी भी तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक यह मुद्दा उठाया जाता रहेगा।

ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि विवादित प्रश्न की प्रति और उसकी फोटो साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंप दी गई है, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। उनका कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जरूरी है।

Views: 75

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

असम व पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में बजा चुनावी बिगुल

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की...
मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  दिल्ली  राजकाज 
असम व पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में बजा चुनावी बिगुल

ग्रेटर नोएडा में समाजवादी समानता भाईचारा रैली को लेकर सपाइयों ने भरी हुंकार

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के दादरी में आगामी 29 मार्च को आयोजित होने वाली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में समाजवादी समानता भाईचारा रैली को लेकर सपाइयों ने भरी हुंकार

मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

मुरादाबाद। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई है। शहर में गैस आपूर्ति को लेकर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर नगर निगम की पहल, अभ्यर्थियों के लिए रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था

मुरादाबाद। जिले में आयोजित हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर नगर निगम प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर नगर निगम की पहल, अभ्यर्थियों के लिए रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था

एसआईआर सबसे महत्वपूर्ण पहल, मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता नहींः ज्ञानेश कुमार

  नई दिल्ली। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के इन...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
एसआईआर सबसे महत्वपूर्ण पहल, मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता नहींः ज्ञानेश कुमार

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

मुरादाबाद। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई है। शहर में गैस आपूर्ति को लेकर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर नगर निगम की पहल, अभ्यर्थियों के लिए रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था

मुरादाबाद। जिले में आयोजित हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर नगर निगम प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर नगर निगम की पहल, अभ्यर्थियों के लिए रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था

मेरठ: कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर मनाई कांशीराम की जयंती

   मेरठ। महानगर कांग्रेस कमेटी मेरठ के तत्वावधान में रविवार को एक विशेष स्वास्थ्य सेवा अभियान का आयोजन किया गया। अखिल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर मनाई कांशीराम की जयंती

दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर मुरादाबाद में बवाल, ब्राह्मण समाज ने FIR की उठाई मांग

      मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा के एक प्रश्न को लेकर मुरादाबाद में ब्राह्मण समाज के लोगों...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर मुरादाबाद में बवाल, ब्राह्मण समाज ने FIR की उठाई मांग

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम