असम व पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में बजा चुनावी बिगुल

पश्चिम बंगाल में दो और असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक चरण में होगा मतदान, 4 मई को आएंगे नतीजे 

School Ad

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। पश्चिम बंगाल में मतदान दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को संपन्न होगा। जबकि असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल और तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। पांचों राज्यों के चुनावी नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को विज्ञान भवन में इन पांच राज्यों के विधान सभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया। निर्वाचन आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों 23 और 29 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। जबकि असम की 126, केरल की 140 सीटों तथा पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल और तमिलनाडु की 234 पर 23 अप्रैल को वोटिंग कराई जाएगी। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए मतगणना 4 मई 2026 को की जाएगी। 

रिलायंस ग्रुप की बढ़ी मुश्किलें: ₹228 करोड़ की ऋण धोखाधड़ी में अनिल अंबानी के बेटे अनमोल से CBI की 6 घंटे तक पूछताछ ये भी पढ़ें  रिलायंस ग्रुप की बढ़ी मुश्किलें: ₹228 करोड़ की ऋण धोखाधड़ी में अनिल अंबानी के बेटे अनमोल से CBI की 6 घंटे तक पूछताछ

पश्चिम बंगाल में 5.23 लाख युवा मतदाता
पश्चिम बंगाल में 6.44 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 3.28 करोड़, महिला मतदाता 3.16 करोड़ और थर्ड जेंडर 1152 मतदाता हैं। अगर फर्स्ट टाइम वोटर (18-19 साल) की बात करें तो उनकी संख्या 5.23 लाख है। 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के वोटरों की संख्या 1.31 करोड़ है। 85 साल से अधिक उम्र वाले मतदाता 3.79 लाख हैं। दिव्यांग वोटरों की संख्या 4.16 लाख है।  इसके अलावा असम में 2.50 करोड़, केरल में 2.70 करोड़, तमिलनाडु में  5.67 करोड़ और पुडुचेरी में 9.44 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मसलन इन पांचों राज्यों में कुल 17 करोड़ 40 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।ईवीएम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 

रूस से तेल खरीदने की अमेरिका ने दी मंजूरी: भारत समेत इन देशों को 30 दिन की छूट; कच्चा तेल 200 डॉलर पहुंचने की चेतावनी थी ये भी पढ़ें  रूस से तेल खरीदने की अमेरिका ने दी मंजूरी: भारत समेत इन देशों को 30 दिन की छूट; कच्चा तेल 200 डॉलर पहुंचने की चेतावनी थी

25 लाख चुनावी अधिकारियों की तैनाती
इन पांख्स्व राज्यों की 824 विधानसभा सीटों पर निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए 25 लाख चुनावी अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसमें 8.5 लाख सुरक्षा बल भी शामिल हैं, जो प्रदेशों की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इस बार चुनाव में 2 लाख 18 हजार पोलिंग बूथों का उपयोग होगा। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि ईवीएम मशीनों में उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरों का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि मतदाता स्पष्ट रूप से अपने प्रतिनिधि को पहचान सकें।

उत्तम नगर मामले में अफवाह फैलाने वाले वीडियो से जुटाए गए 37 लाख रुपये, पुलिस ने बैंक खाता फ्रीज किया ये भी पढ़ें  उत्तम नगर मामले में अफवाह फैलाने वाले वीडियो से जुटाए गए 37 लाख रुपये, पुलिस ने बैंक खाता फ्रीज किया

 

Views: 20

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

शामली में मनाई गई कांशीराम की जयंती: दलित, पिछड़े और शोषित समाज के उत्थान का लिया संकल्प

शामली। रविवार को शहर के टंकी रोड स्थित रविदास मंदिर में बहुजन समाज के मसीहा और महान क्रांतिकारी मान्यवर...
शामली 
शामली में मनाई गई कांशीराम की जयंती: दलित, पिछड़े और शोषित समाज के उत्थान का लिया संकल्प

चैत्र नवरात्रि कब से शुरू होगी जानें घटस्थापना मुहूर्त अष्टमी और नवमी की सही तिथि, जानें 8 दिन या 9 दिन होगी मां दुर्गा की पूजा

देशभर में चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह पर्व शक्ति की आराधना ...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
चैत्र नवरात्रि कब से शुरू होगी जानें घटस्थापना मुहूर्त अष्टमी और नवमी की सही तिथि, जानें 8 दिन या 9 दिन होगी मां दुर्गा की पूजा

शामली में मौसम का मिज़ाज बदला, किसानों की बढ़ी चिंता

शामली। जनपद में रविवार का दिन बदलते मौसम के नाम रहा। सुबह से ही आसमान में छाए काले बादलों...
शामली 
शामली में मौसम का मिज़ाज बदला, किसानों की बढ़ी चिंता

Virat Kohli Statement टी20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक ओपनर कौन कोहली ने रोहित शर्मा नहीं इस खिलाड़ी को बताया नंबर वन

क्रिकेट की दुनिया में जब भी सबसे खतरनाक ओपनर की बात होती है तो कई बड़े नाम सामने आते हैं। ...
Virat Kohli Statement टी20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक ओपनर कौन कोहली ने रोहित शर्मा नहीं इस खिलाड़ी को बताया नंबर वन

शामली में निशुल्क चश्मा वितरण शिविर संपन्न, 40 जरूरतमंदों को मिली दृष्टि

शामली। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय 'लोक स्वास्थ्य सेवा समिति' द्वारा रविवार को अपना 97वां निशुल्क चश्मा वितरण शिविर...
शामली 
शामली में निशुल्क चश्मा वितरण शिविर संपन्न, 40 जरूरतमंदों को मिली दृष्टि

उत्तर प्रदेश

ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

   मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और आपसी सौहार्द के प्रतीक नौचंदी मेला का औपचारिक शुभारंभ रविवार को विधि-विधान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

मैनपुरी। योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वैश्विक राजनीति और अनैतिकता...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)।  सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मोहल्ला महल नई बस्ती में बीती देर रात आरोप...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

मुरादाबाद। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई है। शहर में गैस आपूर्ति को लेकर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम