कांशीराम की जयंती पर विपक्षी नेताओं ने किया नमन, खड़गे बोले- सामाजिक न्याय की लड़ाई में योगदान प्रेरणादायी

On
School Ad

नई दिल्ली। समाज सुधारक कांशीराम की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

खड़गे ने कहा कि सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "महान समाज सुधारक कांशीराम ने दलित, वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को संगठित कर उन्हें भारतीय राजनीति की मुख्यधारा में सम्मानजनक स्थान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला: खैबर पख्तूनख्वा में बम धमाके से दहली पुलिस, 7 जवानों की मौत ये भी पढ़ें  पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला: खैबर पख्तूनख्वा में बम धमाके से दहली पुलिस, 7 जवानों की मौत

उनकी जयंती पर हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।" कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पोस्ट में लिखा, "सामाजिक न्याय की विचारधारा के नायक और दलित, वंचित, शोषित तबकों की प्रखर आवाज कांशीराम की जयंती पर उन्हें सादर नमन। कांशीराम जी ने अपने विचारों और आंदोलनों के माध्यम से समानता और न्याय के संवैधानिक सिद्धांतों को नई ऊंचाई दी। उनके विचार हम सबको सदैव प्रेरित करते रहेंगे।" बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने पोस्ट किया, "बहुजन समाज के मसीहा, बीएसपी, बामसेफ और डीएस4 के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

ऊधमसिंहनगर में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर सख्ती, तीन गिरफ्तार ये भी पढ़ें  ऊधमसिंहनगर में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर सख्ती, तीन गिरफ्तार

आज का दिन मान्यवर साहेब के मिशन मूवमेंट को जारी रखने के संकल्प लेने का दिन है। अपने सामाजिक परिवर्तन आंदोलन से देश समाज को नई दिशा देकर देश के करोड़ों पिछड़े, शोषित और वंचित समाज का राजनीतिक सशक्तिकरण करने वाले मान्यवर साहेब की जयंती हमारे लिए सबसे बड़ा पर्व है।" उन्होंने आगे लिखा, "आज जब कांग्रेस, भाजपा सपा जैसे संगठन मान्यवर साहेब के विचारों को तोड़ मरोड़कर अपना राजनीतिक हित साधना चाहते हैं, तो हमें कांशीराम के विचारों को सुनना चाहिए और संकल्प लेना चाहिए कि हम बहुजन मूवमेंट को जारी रखेंगे और मायावती के नेतृत्व में बसपा को मजबूत कर सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करेंगे।" इससे पहले, बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी कांशीराम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार ये भी पढ़ें  कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार

मायावती ने लिखा, "बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के जन्मदाता और संस्थापक कांशीराम को उनकी जयंती पर उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में उनके अनुयायियों की ओर से शत-शत नमन और श्रद्धांजलि अर्पित। कांशीराम ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की विचारधारा और आंदोलन को पूरे देश में जिंदा करके और उनके कारवां को आगे बढ़ाकर सत्ता की मंजिल तक पहुंचाने के मिशन के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करके लगातार संघर्ष किया।" बसपा प्रमुख ने बहुजन समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे बसपा आंदोलन से जुड़कर मिशनरी और ईमानदार अंबेडकरवादी बनें व अपने वोट की ताकत से सत्ता की 'मास्टर चाबी' हासिल करें। उन्होंने कहा कि इससे बाबासाहेब की ओर से संविधान में बहुजनों के हित, कल्याण, उत्थान और आत्मसम्मान की सुरक्षा के लिए दिए गए अधिकारों को जमीन पर लागू किया जा सकेगा। 

Views: 19

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 4 सप्लायर गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दवाओं की अवैध सप्लाई में शामिल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 4 सप्लायर गिरफ्तार

वाराणसी जिला अस्पताल में कर्मचारियों की शर्मनाक हरकत, लैब में शराब पीने का वीडियो वायरल

वाराणसी के जिला अस्पताल से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी जिला अस्पताल में कर्मचारियों की शर्मनाक हरकत, लैब में शराब पीने का वीडियो वायरल

गाजियाबाद: सामुदायिक भवनों की बुकिंग में फर्जीवाड़े पर महापौर का कड़ा प्रहार, छूट के विशेषाधिकार पर लगाई रोक

   गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम के सामुदायिक भवनों और अविकसित पार्कों की बुकिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। महापौर...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: सामुदायिक भवनों की बुकिंग में फर्जीवाड़े पर महापौर का कड़ा प्रहार, छूट के विशेषाधिकार पर लगाई रोक

एनएचएआई का बड़ा फैसला: फास्टैग वार्षिक पास की फीस में बढ़ोतरी, एक अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

  नई दिल्ली। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने रविवार को फास्टैग एनुअल पास की फीस 75 रुपए बढ़ाने एनएचएआई...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
एनएचएआई का बड़ा फैसला: फास्टैग वार्षिक पास की फीस में बढ़ोतरी, एक अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

शामली में स्क्रैप दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरनगर के युवक पर आरोप

शामली।उत्तर प्रदेश के जनपद शामली के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचे एक व्यक्ति ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपते हुए...
मुज़फ़्फ़रनगर  शामली 
शामली में स्क्रैप दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरनगर के युवक पर आरोप

उत्तर प्रदेश

वाराणसी जिला अस्पताल में कर्मचारियों की शर्मनाक हरकत, लैब में शराब पीने का वीडियो वायरल

वाराणसी के जिला अस्पताल से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी जिला अस्पताल में कर्मचारियों की शर्मनाक हरकत, लैब में शराब पीने का वीडियो वायरल

मेरठ: लिसाड़ी गेट में दबंगों के हौसले बुलंद, चौकी के बाहर समाजसेवी पर जानलेवा हमला

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद स्थित लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक सनसनीखेज...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: लिसाड़ी गेट में दबंगों के हौसले बुलंद, चौकी के बाहर समाजसेवी पर जानलेवा हमला

यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, कड़ी सुरक्षा के बीच 19 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, कड़ी सुरक्षा के बीच 19 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा

राम मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल-हथियार पर पाबंदी — ट्रस्ट ने जारी की गाइडलाइन

   अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम सूचना सामने आई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
राम मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल-हथियार पर पाबंदी — ट्रस्ट ने जारी की गाइडलाइन

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम