मेरठ: कलयुगी बेटे ने ईंट से सिर कूंचकर की पिता की हत्या, वारदात के बाद खुद की कलाई भी काटी

On

मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जेलचुंगी इलाके में शनिवार तड़के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां नशे में धुत एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपने ही पिता की ईंट से सिर कूंचकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने चाकू से अपनी कलाई काटकर खुदकुशी का भी प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा ये भी पढ़ें   सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नशे की लत बनी विवाद की जड़

मथुरा: आशुतोष महाराज पर गाड़ी के पेमेंट हड़पने का आरोप, कारोबारी ने ट्रस्ट को बताया 'फर्जी' ये भी पढ़ें  मथुरा: आशुतोष महाराज पर गाड़ी के पेमेंट हड़पने का आरोप, कारोबारी ने ट्रस्ट को बताया 'फर्जी'

मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के मोतिहारी के रहने वाले थे। राजेश पिछले 20 वर्षों से मेरठ के जेलचुंगी स्थित नगर निगम की दुकानों में रहकर अपने बड़े बेटे अमन के साथ कबाड़ का काम करते थे। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपी अमन नशे का आदी है। शनिवार सुबह करीब 4 बजे पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। नशे में धुत अमन ने आपा खो दिया और पास ही पड़ी ईंट उठाकर पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे राजेश की मौके पर ही मौत हो गई।

बेटी की शादी से पहले गैस के लिए तरसता पिता! दिनभर लाइन में खड़ा रहा, फिर भी नहीं मिला सिलेंडर ये भी पढ़ें  बेटी की शादी से पहले गैस के लिए तरसता पिता! दिनभर लाइन में खड़ा रहा, फिर भी नहीं मिला सिलेंडर

वारदात के बाद खुद को भी किया घायल

पिता की जान लेने के बाद आरोपी अमन ने पास रखे चाकू से अपने हाथ की कलाई काट ली और लहूलुहान हालत में दुकान के भीतर ही बैठा रहा। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

परिवार में मचा कोहराम

राजेश का बाकी परिवार (पत्नी अनीता, बेटा अंकित और दो बेटियां) बिहार में ही रहते हैं, जबकि उनकी मां कांति और बहन मंजू मेरठ के यादगारपुर में रहती हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मां और बहन मौके पर पहुंचीं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। राजेश पिछले दो दशकों से यहां रहकर मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस बेटे के साथ वह रह रहे हैं, वही उनकी जान का दुश्मन बन जाएगा।

पुलिस की कार्यवाही

पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त ईंट और चाकू बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Views: 16

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

सहारनपुर में दहेज दहेज हत्या के दोषी पति को 9 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला 

सहारनपुर। जिले की एक अदालत ने दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए मृतका के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दहेज दहेज हत्या के दोषी पति को 9 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला 

हरियाणा में CM योगी का संबोधन: सनातन धर्म में गुरु-शिष्य परंपरा और पूर्वजों के सम्मान की परंपरा

हरियाणा के कैथल जिले में आयोजित बाबा गणेशनाथ के आठवें मेले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शिरकत की और...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा में CM योगी का संबोधन: सनातन धर्म में गुरु-शिष्य परंपरा और पूर्वजों के सम्मान की परंपरा

मेरठ: भाकियू चौधरी का संगठन विस्तार, आमिर चौहान को मिली मेरठ युवा जिला अध्यक्ष की कमान

   मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) चौधरी ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन की पैठ को और मजबूत करने के लिए...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: भाकियू चौधरी का संगठन विस्तार, आमिर चौहान को मिली मेरठ युवा जिला अध्यक्ष की कमान

सहारनपुर में कोर्ट से स्मैक तस्कर को मिली 3 साल की कैद, 30 हजार का जुर्माना भी लगाया

सहारनपुर। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में कोर्ट से स्मैक तस्कर को मिली 3 साल की कैद, 30 हजार का जुर्माना भी लगाया

मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रपाल सिंह सिरोही के पुत्र ने की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर

   मुजफ्फरनगर। शहर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता परिवार से जुड़ी एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। वरिष्ठ अधिवक्ता रहे दिवंगत चंद्रपाल...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रपाल सिंह सिरोही के पुत्र ने की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में दहेज दहेज हत्या के दोषी पति को 9 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला 

सहारनपुर। जिले की एक अदालत ने दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए मृतका के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दहेज दहेज हत्या के दोषी पति को 9 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला 

मेरठ: भाकियू चौधरी का संगठन विस्तार, आमिर चौहान को मिली मेरठ युवा जिला अध्यक्ष की कमान

   मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) चौधरी ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन की पैठ को और मजबूत करने के लिए...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: भाकियू चौधरी का संगठन विस्तार, आमिर चौहान को मिली मेरठ युवा जिला अध्यक्ष की कमान

सहारनपुर में कोर्ट से स्मैक तस्कर को मिली 3 साल की कैद, 30 हजार का जुर्माना भी लगाया

सहारनपुर। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में कोर्ट से स्मैक तस्कर को मिली 3 साल की कैद, 30 हजार का जुर्माना भी लगाया

मेरठ: घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

मेरठ थाना बहसूमा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सैफपुर फिरोजपुर निवासी एक महिला ने एसएसपी मेरठ को प्रार्थना पत्र सौंपकर दबंगों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम