मेरठ: भाकियू चौधरी का संगठन विस्तार, आमिर चौहान को मिली मेरठ युवा जिला अध्यक्ष की कमान
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) चौधरी ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन की पैठ को और मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर विस्तार शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सूर्य प्रताप राणा की सहमति से युवा प्रदेश अध्यक्ष आसिफ अंसारी ने मेरठ जनपद में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। कस्बे हर्रा के निवासी आमिर चौहान को युवा जिला अध्यक्ष मेरठ मनोनीत किया गया है।
ये भी पढ़ें मेरठ में फर्जी आईएएस का भंडाफोड़: संयुक्त सचिव बनकर जमा रहा था धौंस, शराब के नशे में खुली पोलकिसानों और युवाओं में खुशी की लहर
आमिर चौहान के जिला अध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही क्षेत्र के किसानों और मजदूरों में खुशी का माहौल है। समर्थकों का मानना है कि एक युवा चेहरे को कमान मिलने से किसानों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के सामने और अधिक मजबूती से रखा जा सकेगा। नियुक्ति के बाद आमिर चौहान का जोरदार स्वागत किया गया।
किसानों के हक की लड़ाई रहेगी प्राथमिकता
पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष आमिर चौहान ने कहा कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता किसानों और मजदूरों की समस्याओं का समाधान कराना और उनके हक के लिए हर संभव संघर्ष करना होगी।
संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य
युवा प्रदेश अध्यक्ष आसिफ अंसारी ने बताया कि पूरे प्रदेश में ऊर्जावान युवाओं को संगठन से जोड़ा जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सके। आमिर चौहान की नियुक्ति को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में भाकियू चौधरी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां