मेरठ: अवैध कॉलोनाइजरों पर मेडा का बड़ा प्रहार, आठ कॉलोनियों में विकास कार्य जमींदोज

On

 

मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने शहर में अवैध प्लाटिंग और बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बसाई जा रही कॉलोनियों के खिलाफ शुक्रवार को निर्णायक कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ आठ अलग-अलग स्थानों पर बुलडोजर चलाकर अवैध कॉलोनियों के भीतर बनाई गई सड़कों, बाउंड्रीवाल, सीवर लाइन और साइट ऑफिस को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। मेडा की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वाले भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

बदायूं HPCL प्लांट में खूनी खेल: ठेकेदार ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट के DGM और मैनेजर को गोलियों से भूना ये भी पढ़ें  बदायूं HPCL प्लांट में खूनी खेल: ठेकेदार ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट के DGM और मैनेजर को गोलियों से भूना

भोला रोड और जैनपुर में भारी ध्वस्तीकरण

प्रयागराज की  'कुंभ ब्यूटी' मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान से की शादी, पुलिस से मांगी सुरक्षा ये भी पढ़ें  प्रयागराज की 'कुंभ ब्यूटी' मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान से की शादी, पुलिस से मांगी सुरक्षा

प्राधिकरण की टीम ने सबसे बड़ी कार्रवाई भोला रोड पर जैनपुर गांव के पास की। यहां यशपाल सिंह चौधरी और शेखर अनमोल द्वारा लगभग 40 हजार वर्ग मीटर की विशाल भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। टीम ने यहां निर्मित पक्की सड़कों, नालियों और बाउंड्रीवाल को बुलडोजर से ढहा दिया। इसी क्षेत्र में महिपाल सिंह द्वारा 15 हजार वर्ग मीटर में विकसित की जा रही एक अन्य कॉलोनी में बिछाई गई सीवर लाइन, नाली और एक निर्माणाधीन अवैध भवन को भी मलबे में तब्दील कर दिया गया।

मुरादाबाद में हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़, मुखिया समेत 5 गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़, मुखिया समेत 5 गिरफ्तार

राधा-कृष्ण कुंज और कंकरखेड़ा क्षेत्र में कार्रवाई

संजय ढाका द्वारा राधा-कृष्ण कुंज के सामने लगभग 10 हजार वर्ग मीटर में काटी जा रही कॉलोनी में कच्ची सड़कों और अन्य अवैध निर्माणों को हटाया गया। इसके अलावा, कंकरखेड़ा के पठानपुरा में कुंवरपाल सिंह की 35 हजार वर्ग मीटर और पेपला गांव में ओमपाल सिंह व परमेंद्र की 25 हजार वर्ग मीटर भूमि पर विकसित कॉलोनियों में भी बाउंड्रीवाल और सड़कों को ध्वस्त किया गया।

बिजली के खंभे और साइट ऑफिस भी नहीं बचे

पठानपुरा और भोला रोड के अन्य हिस्सों में भी मेडा का डंडा चला। अमित कुमार द्वारा आठ हजार वर्ग गज में बनाई गई कॉलोनी का साइट ऑफिस और सड़कें गिरा दी गईं। वहीं, अनिल, सुनील और चंद्रशेखर की खसरा संख्या-253 वाली कॉलोनी में सड़क और नाली के साथ-साथ अवैध रूप से लगाए गए बिजली के खंभों को भी उखाड़ फेंका गया। चार हजार वर्ग मीटर की एक अन्य अवैध कॉलोनी में भी प्राधिकरण ने कच्ची सड़कों को पूरी तरह साफ कर दिया।

मेडा की सख्त चेतावनी

मेरठ विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जिन कॉलोनियों का मानचित्र स्वीकृत हो सकता है, उनके मालिक तुरंत शमन मानचित्र के लिए आवेदन करें। बिना नक्शा पास कराए किसी भी प्रकार के निर्माण या प्लाटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले उसके मानचित्र की प्रामाणिकता की जांच अवश्य कर लें।

 

Views: 16

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में प्राथमिक विद्यालय विद्यार्थियों की विदाई

मीरापुर। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 में शनिवार को कक्षा 5 के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए एक विदाई समारोह...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मीरापुर में प्राथमिक विद्यालय विद्यार्थियों की विदाई

मार्च की गर्मी से गेहूं की फसल बचाने का आसान तरीका जानिए दाने क्यों रह जाते हैं छोटे और कैसे बढ़ेगी पैदावार

मार्च का महीना गेहूं की खेती के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय माना जाता है। इस समय खेतों में फसल अपने ...
कृषि 
मार्च की गर्मी से गेहूं की फसल बचाने का आसान तरीका जानिए दाने क्यों रह जाते हैं छोटे और कैसे बढ़ेगी पैदावार

जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ मुख्यालय में अग्नि नियंत्रण सेल सक्रिय

लखनऊ। मौसम में परिवर्तन के साथ ही वन विभाग ने आग से बचाव की तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ मुख्यालय में अग्नि नियंत्रण सेल सक्रिय

नशा युवाओं, समाज और राष्ट्र को बुरी तरह प्रभावित करता है: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

शिमला। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।...
Breaking News  राष्ट्रीय 
नशा युवाओं, समाज और राष्ट्र को बुरी तरह प्रभावित करता है: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

विजय सिंह पथिक जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए जयंत चौधरी, युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जुड़ने का किया आहवान

नोएडा। स्वतंत्रता सेनानी और किसान आंदोलनों के अग्रदूत रहे विजय सिंह पथिक की जयंती के अवसर पर शनिवार को अखिल...
दिल्ली NCR  नोएडा 
विजय सिंह पथिक जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए जयंत चौधरी, युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जुड़ने का किया आहवान

उत्तर प्रदेश

जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ मुख्यालय में अग्नि नियंत्रण सेल सक्रिय

लखनऊ। मौसम में परिवर्तन के साथ ही वन विभाग ने आग से बचाव की तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ मुख्यालय में अग्नि नियंत्रण सेल सक्रिय

सहारनपुर: सिद्धपीठ शाकंभरी देवी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास कार्यों और मेला तैयारियों की परखी हकीकत

   सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जनपद सहारनपुर के सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी क्षेत्र पहुंचे। निर्धारित समय...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सिद्धपीठ शाकंभरी देवी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास कार्यों और मेला तैयारियों की परखी हकीकत

मेरठ: सनातन संस्कृति महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, डिप्टी सीएम और बाबा रामदेव ने की शिरकत

   मेरठ। साकेत स्थित आईटीआई मैदान में विश्व जागृति मिशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव के तीसरे दिन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: सनातन संस्कृति महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, डिप्टी सीएम और बाबा रामदेव ने की शिरकत

सहारनपुर में पुलिस ने 268 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 53.6 लाख

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना नकुड पुलिस ने 268 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस ने 268 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 53.6 लाख

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम