इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संभल प्रशासन का आदेश रद्द, मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं कर सकती सरकार

On
School Ad

 

प्रयागराज/संभल। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल जिला प्रशासन के उस विवादास्पद आदेश को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें एक मस्जिद में नमाजियों की संख्या को सीमित करने की बात कही गई थी। अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी समुदाय को अपने निर्धारित पूजा स्थल पर शांतिपूर्वक इबादत करने से रोकना राज्य का अधिकार नहीं है। जस्टिस अतुल श्रीधरन और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की खंडपीठ ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि वह नमाज के समय सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करे।

मेरठ: कलयुगी बेटे ने ईंट से सिर कूंचकर की पिता की हत्या, वारदात के बाद खुद की कलाई भी काटी ये भी पढ़ें  मेरठ: कलयुगी बेटे ने ईंट से सिर कूंचकर की पिता की हत्या, वारदात के बाद खुद की कलाई भी काटी

कानून-व्यवस्था नहीं संभाल सकते तो दें इस्तीफा: हाईकोर्ट

जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ मुख्यालय में अग्नि नियंत्रण सेल सक्रिय  ये भी पढ़ें  जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ मुख्यालय में अग्नि नियंत्रण सेल सक्रिय

सुनवाई के दौरान अदालत ने संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक केके विश्नोई को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रशासन मस्जिद के भीतर इबादत करने वालों की संख्या तय नहीं कर सकता। यदि जिले के आला अधिकारियों को लगता है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम नहीं हैं, तो उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या अपना स्थानांतरण करवा लेना चाहिए। कोर्ट ने जोर देकर कहा कि नागरिकों को सुरक्षा देना राज्य का कर्तव्य है, न कि उनके धार्मिक अधिकारों पर पाबंदी लगाना।

मुरादाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, सुलह-समझौते के आधार पर कई मामलों का निस्तारण ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, सुलह-समझौते के आधार पर कई मामलों का निस्तारण

निजी संपत्ति पर इजाजत की जरूरत नहीं

अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि यदि कोई धार्मिक स्थल निजी संपत्ति पर स्थित है, तो वहां प्रार्थना के लिए राज्य से किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं है। राज्य का हस्तक्षेप केवल वहीं अनिवार्य है जहां सार्वजनिक भूमि का उपयोग किया जा रहा हो। यह याचिका संभल निवासी मुनाजिर खान द्वारा दायर की गई थी, जिन्होंने आरोप लगाया था कि फरवरी 2024 में पुलिस ने मस्जिद में केवल 20 लोगों के नमाज पढ़ने का मौखिक आदेश दिया था, जिससे रमजान के पवित्र महीने में अकीदतमंदों को भारी परेशानी हो रही थी।

प्रशासन के तर्कों को कोर्ट ने किया खारिज

सरकारी वकील ने अदालत में दलील दी थी कि इलाके में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर नमाजियों की संख्या सीमित करने का निर्णय लिया गया था। हालांकि, कोर्ट ने इस तर्क को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करना पुलिस की जिम्मेदारी है, न कि इबादत पर रोक लगाना। कोर्ट ने आदेश दिया कि यदि कोई भी व्यक्ति नमाज में बाधा डालने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए।

क्या है पूरा मामला?

हयातनगर गांव की लगभग 2700 की आबादी के बीच करीब 450 वर्गफीट में यह मस्जिद स्थित है। प्रशासन के अनुसार, राजस्व रिकॉर्ड में यह जमीन निजी व्यक्तियों के नाम दर्ज है। याचिककर्ता ने 18 जनवरी 2026 को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिस पर 16 मार्च को यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया गया। इस फैसले के बाद अब रमजान के दौरान मस्जिद में नमाजियों की संख्या पर लगी पाबंदी हट गई है।

 

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

भारत की थोक महंगाई दर फरवरी में 2.13% पहुँची; 11 महीने के उच्चतम स्तर पर WPI

नई दिल्ली। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई दर फरवरी में बढ़कर 2.13 प्रतिशत हो गई है। इसके बढ़ने...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
भारत की थोक महंगाई दर फरवरी में 2.13% पहुँची; 11 महीने के उच्चतम स्तर पर WPI

सहारनपुर: तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन की मौत

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत तीन अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन   एसपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन की मौत

1 अप्रैल 2026 से FASTag Annual Pass होगा महंगा, अब देना होगा ज्यादा पैसा जानिए नई कीमत और पूरा नियम

अगर आप अक्सर हाईवे या एक्सप्रेसवे पर यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकती है। ...
ऑटोमोबाइल 
1 अप्रैल 2026 से FASTag Annual Pass होगा महंगा, अब देना होगा ज्यादा पैसा जानिए नई कीमत और पूरा नियम

बलिया में किराना स्टोर में लगी आग, मां-बेटे की जल कर मौत , जान बचाने छत से कूदा पिता घायल

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर बाजार में किराना दुकान में साेमवार की भाेर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
बलिया में किराना स्टोर में लगी आग, मां-बेटे की जल कर मौत , जान बचाने छत से कूदा पिता घायल

मुजफ्फरनगर में ईद-उल-फितर की नमाज का समय घोषित, ईदगाह में सुबह 8 बजे अदा होगी नमाज

   मुजफ्फरनगर। ईद उल फितर के पावन अवसर पर  शहर में अदा की जाने वाली ईद की नमाज के समय की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ईद-उल-फितर की नमाज का समय घोषित, ईदगाह में सुबह 8 बजे अदा होगी नमाज

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन की मौत

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत तीन अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन   एसपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन की मौत

बलिया में किराना स्टोर में लगी आग, मां-बेटे की जल कर मौत , जान बचाने छत से कूदा पिता घायल

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर बाजार में किराना दुकान में साेमवार की भाेर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
बलिया में किराना स्टोर में लगी आग, मां-बेटे की जल कर मौत , जान बचाने छत से कूदा पिता घायल

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के सवाल पर मचा विवाद, ब्राह्मण समाज के समर्थन में उतरे विधायक रितेश गुप्ता

मुरादाबाद। उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में पूछे गए एक सवाल को लेकर मुरादाबाद में विरोध तेज हो गया है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के सवाल पर मचा विवाद, ब्राह्मण समाज के समर्थन में उतरे विधायक रितेश गुप्ता

सहारनपुर: ट्यूशन से लौट रहे छात्र पर धारदार हथियार से हमला, दो अन्य घायल

सहारनपुर। ट्यूशन से अपने घर लौट रहे छात्र को रास्ते में घेरकर उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: ट्यूशन से लौट रहे छात्र पर धारदार हथियार से हमला, दो अन्य घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम