सहारनपुर में साइबर ठगी: फेसबुक और फेक ट्रेडिंग ऐप के जरिए 5.40 लाख की ठगी

School Ad

सहारनपुर। ठग ने लड़की बनकर पहले फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती की। उसके बाद ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 5.40 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 

थाना कुतुबशेर की पुरानी मंडी क्षेत्र में सराय हिसामुद्दीन निवासी संदीप तोमर ने तहरीर देकर बताया कि फेसबुक आईडी पर स्वाति अग्रवाल नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद मोबाइल पर उसी नाम से कॉल आने लगी। ऑनलाइन ट्रेडिंग करने के लिए अक्तूबर 2025 में व्हाट्सएप के जरिए स्फेरेक्स एप डाउनलोड करने का लिंक भेजा। एप डाउनलोड करते ही लिंक फिनप्रोज पर चला गया और उसी प्लेटफॉर्म पर संदीप तोमर के नाम से अकाउंट बना दिया गया। इसके बाद नौ अक्तूबर 2025 को ट्रेडिंग शुरू कराने के नाम पर सौरभ जोगी के नाम 44,500 रुपये ट्रांसफर कराए गए। कुछ दिन बाद 11 अक्तूबर 2025 को कंपनी की ओर से मुनाफे के रूप में पीड़ित के एसबीआई खाते में 8,989 रुपये भेजे गए, जिससे उसे भरोसा हो गया। 

सहारनपुर: 12 ग्राम स्मैक के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार ये भी पढ़ें  सहारनपुर: 12 ग्राम स्मैक के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार

इसके बाद 13 अक्तूबर 2025 को कंपनी के कहने पर पीड़ित से पांच लाख रुपये स्लॉर्ड्स कंज्यूमर गुड्स इंडिया के नाम बैंक ऑफ बड़ौदा चेरथला केरल के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से जमा कराए गए। रकम पंजाब नेशनल बैंक की खलासी लाइन शाखा से भेजी गई। एप पर लगातार मुनाफा दिखाया जाता रहा। जब पीड़ित ने अपना लाभ निकालने की कोशिश की तो कंपनी के लोग बहाने बनाकर टालते रहे। करीब दस दिन पहले जब उसने फिर से रुपये निकालने की रिक्वेस्ट डाली तो एप पर उसका अकाउंट खाता प्रतिबंधित दिखाने लगा। करीब एक माह पहले एप अपडेट होने के बाद उसका अकाउंट भी दिखाई देना बंद हो गया और जिस नंबर से बात होती थी, वह भी बंद हो गया। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। पीड़ित ने बताया कि 5.40 लाख रुपये की ठगी हुई है। साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अयोध्या: बंद होने की अफवाहों के बीच सफलतापूर्वक चल रही राम रसोई  ये भी पढ़ें  अयोध्या: बंद होने की अफवाहों के बीच सफलतापूर्वक चल रही राम रसोई

Views: 10

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

ग्रेटर नोएडा में समाजवादी समानता भाईचारा रैली को लेकर सपाइयों ने भरी हुंकार

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के दादरी में आगामी 29 मार्च को आयोजित होने वाली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में समाजवादी समानता भाईचारा रैली को लेकर सपाइयों ने भरी हुंकार

मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

मुरादाबाद। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई है। शहर में गैस आपूर्ति को लेकर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर नगर निगम की पहल, अभ्यर्थियों के लिए रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था

मुरादाबाद। जिले में आयोजित हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर नगर निगम प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर नगर निगम की पहल, अभ्यर्थियों के लिए रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था

एसआईआर सबसे महत्वपूर्ण पहल, मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता नहींः ज्ञानेश कुमार

  नई दिल्ली। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के इन...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
एसआईआर सबसे महत्वपूर्ण पहल, मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता नहींः ज्ञानेश कुमार

पश्चिम बंगाल में चुनाव की घोषणा से पहले सीएम ममता ने खेला बड़ा दांव, पुजारी-मुअज्जिनों का बढ़ाया मानदेय

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चरम पर है। इस बीच चुनाव की घोषणा...
Breaking News  राष्ट्रीय  राजकाज  अन्य राज्य 
पश्चिम बंगाल में चुनाव की घोषणा से पहले सीएम ममता ने खेला बड़ा दांव, पुजारी-मुअज्जिनों का बढ़ाया मानदेय

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

मुरादाबाद। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई है। शहर में गैस आपूर्ति को लेकर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर नगर निगम की पहल, अभ्यर्थियों के लिए रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था

मुरादाबाद। जिले में आयोजित हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर नगर निगम प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर नगर निगम की पहल, अभ्यर्थियों के लिए रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था

मेरठ: कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर मनाई कांशीराम की जयंती

   मेरठ। महानगर कांग्रेस कमेटी मेरठ के तत्वावधान में रविवार को एक विशेष स्वास्थ्य सेवा अभियान का आयोजन किया गया। अखिल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर मनाई कांशीराम की जयंती

दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर मुरादाबाद में बवाल, ब्राह्मण समाज ने FIR की उठाई मांग

      मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा के एक प्रश्न को लेकर मुरादाबाद में ब्राह्मण समाज के लोगों...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर मुरादाबाद में बवाल, ब्राह्मण समाज ने FIR की उठाई मांग

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम