सहारनपुर में दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, दो दोस्तों की मौत

सहारनपुर (नानौता)। दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर बीती देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भिजवाया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार पानीपत निवासी पांच युवक क्रेटा कार से हरिद्वार जा रहे थे, बीती देर रात उनकी कार दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर झंधेडी गांव के पास पहुंची, तभी आगे चल रहे अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी कार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी युवक घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नानौता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने 27 वर्षीय राधेश्याम पुत्र सुरेश कुमार निवासी पानीपत और 25 वर्षीय जरनैल सिंह पुत्र रामकुमार निवासी गांव उल्लास को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में घायल पवन पुत्र जगदीश, जसमेर कादयान पुत्र कर्मवीर और दीपक पुत्र जगदेव को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मृतकों के परिजन थाना नानौता पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के अनुसार युवक मित्र थे और हरिद्वार जा रहे थे। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां