स्मार्टफोन का अधिक प्रयोग बच्चों के लिए खतरनाक, मातृशक्ति सावधान रहे: योगी

On
School Ad

जालोर/लखनऊ- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छोटी उम्र के बच्चों को रोने या नाराज़ होने देना बेहतर है, लेकिन उन्हें स्मार्टफोन देना उचित नहीं है। स्मार्टफोन का अत्यधिक प्रयोग समय की बर्बादी के साथ-साथ आंखों को नुकसान पहुंचाने के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर डालता है और यह डिप्रेशन जैसी समस्याओं को जन्म दे सकता है।


मुख्यमंत्री सोमवार को जालौर में स्थित श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर (सिरे मंदिर) के 375 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय महायज्ञ एवं विशाल धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन के कई गेम बच्चों और युवाओं को नकारात्मक दिशा की ओर ले जा रहे हैं। यदि बच्चे इसी समय को अच्छी पुस्तकों के अध्ययन, योग और व्यायाम में लगाएं तो उनका जीवन अधिक व्यवस्थित और सकारात्मक बन सकता है।

खतौनी की त्रुटियों से थमी फार्मर रजिस्ट्री, भाकियू अराजनैतिक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र ये भी पढ़ें  खतौनी की त्रुटियों से थमी फार्मर रजिस्ट्री, भाकियू अराजनैतिक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र


योगी ने युवा पीढ़ी को सलाह दी कि स्मार्टफोन का उपयोग जरूरत के अनुसार ही करें और परिवार के लिए समय अवश्य निकालें। उन्होंने कहा कि भोजन या पूजा के समय फोन से दूरी रखनी चाहिए और बाद में कॉल बैक करना बेहतर है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति भी चिंता का विषय है। जीवन में विफलता मिलने पर उससे घबराने की बजाय उसके कारणों को समझकर उसे सफलता में बदलने का प्रयास करना चाहिए।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच अबू धाबी से भारतीयों को लेकर बेंगलुरु पहुंची फ्लाइट, यात्रियों ने बताया हालात ये भी पढ़ें  मिडिल ईस्ट तनाव के बीच अबू धाबी से भारतीयों को लेकर बेंगलुरु पहुंची फ्लाइट, यात्रियों ने बताया हालात


मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के दुश्मन और नशे के सौदागर युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में धकेलने की कोशिश कर रहे हैं। समाज को सजग रहकर ऐसे तत्वों को परिवार, गांव, कस्बे और शहर में प्रवेश नहीं करने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी देश का भविष्य उसकी युवा पीढ़ी से तय होता है और यदि युवा सही दिशा में आगे बढ़े तो देश नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है।

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ? ये भी पढ़ें  रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?


योगी ने कहा कि मनुष्य को संचय और हड़पने की प्रवृत्ति से ऊपर उठकर जरूरतमंदों की सहायता करने की भावना विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोभ पर नियंत्रण ही सच्ची साधना है और इसे जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की पहचान उसकी आध्यात्मिक परंपरा, ऋषि-मुनियों की साधना, वीर-वीरांगनाओं के बलिदान, किसानों के परिश्रम और श्रमिकों के पसीने से बनी है। उन्होंने कहा कि धर्म समाज को जोड़ता है, जबकि जातिवाद व्यवस्था को कमजोर करता है।


उन्होंने कहा कि भारत में विरोध को भी साथ लेकर चलने की क्षमता है और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। देश की इसी एकता और जनशक्ति के कारण आज कई ऐतिहासिक समस्याओं का समाधान संभव हुआ है।राय प्रदीप
वार्ता

Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सहारनपुर में टीबी मुक्त अभियान: 90 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

सहारनपुर। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सहारनपुर जिले ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जनपद में चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में टीबी मुक्त अभियान: 90 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

मुजफ्फरनगर: सोशल मीडिया पर सस्ते सामान का जाल बिछाकर लाखों लूटने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

   मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय अपराधी को गिरफ्तार करने में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: सोशल मीडिया पर सस्ते सामान का जाल बिछाकर लाखों लूटने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: जनगणना-2027 की तैयारी तेज, जिलाधिकारी ने फील्ड ट्रेनरों को सिखाए बारीकी के गुर

   मुजफ्फरनगर। आगामी राष्ट्रीय जनगणना-2027 को सुव्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर प्रशासन ने कमर कस ली...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: जनगणना-2027 की तैयारी तेज, जिलाधिकारी ने फील्ड ट्रेनरों को सिखाए बारीकी के गुर

मुजफ्फरनगर: जिलाधिकारी ने दी किसानों को सौगात, अब हर हफ्ते दुकानों पर लगेगी जागरूकता गोष्ठी

   मुजफ्फरनगर। जनपद में मिट्टी की सेहत सुधारने और रसायनों के अंधाधुंध प्रयोग को रोकने के लिए प्रशासन ने एक बड़ी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: जिलाधिकारी ने दी किसानों को सौगात, अब हर हफ्ते दुकानों पर लगेगी जागरूकता गोष्ठी

प्रयागराज: कलयुगी पिता की करतूत; 5 बेटियों के शोषण का आरोप, मांडा थाने पहुँची पीड़िता

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक अत्यंत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: कलयुगी पिता की करतूत; 5 बेटियों के शोषण का आरोप, मांडा थाने पहुँची पीड़िता

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में टीबी मुक्त अभियान: 90 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

सहारनपुर। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सहारनपुर जिले ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जनपद में चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में टीबी मुक्त अभियान: 90 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

प्रयागराज: कलयुगी पिता की करतूत; 5 बेटियों के शोषण का आरोप, मांडा थाने पहुँची पीड़िता

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक अत्यंत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: कलयुगी पिता की करतूत; 5 बेटियों के शोषण का आरोप, मांडा थाने पहुँची पीड़िता

सहारनपुर दरोगा भर्ती परीक्षा में नकल करते पकड़े गए दो सिपाही

सहारनपुर: जिले में आयोजित दरोगा भर्ती परीक्षा के दौरान एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। परीक्षा की शुचिता...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर दरोगा भर्ती परीक्षा में नकल करते पकड़े गए दो सिपाही

रसोई गैस संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल: कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, सिलेंडर लेकर पहुंचे कार्यकर्ता

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
रसोई गैस संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल: कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, सिलेंडर लेकर पहुंचे कार्यकर्ता

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम