प्रतापगढ़ में धारदार हथियार से मां बेटे की हत्या, खून से लथपथ कमरे में मिले शव

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत एक घर में मां-बेटे के रक्तरंजित शव साेमवार काे कमरे में मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवाें काे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अंतू थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही ने बताया कि मृतक की पहचान पारा हमीदपुर गांव निवासी शिवपत्ती मौर्या (40) और उनके बेटे अयान (12) के रूप में हुई है। थानेदार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक महिला शिवपत्ती का पति दिनेश रोजी-रोटी के सिलसिले में घर से बाहर रहता है।
ये भी पढ़ें मेरठ: कलयुगी बेटे ने ईंट से सिर कूंचकर की पिता की हत्या, वारदात के बाद खुद की कलाई भी काटीआज (साेमवार) सुबह एक शटरिंग मिस्त्री जब मृतक महिला के घर के पास से गुजर रहा था, तो उसकी नजर खिड़की से अंदर पड़े शवों पर पड़ी। उसने तत्काल ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। इस सूचना पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और माैका मुआयना किया। शुरूआती छानबीन में मां-बेटे की हत्या किसी धारदार हथियार से वार कर किए जाने की बात सामने आ रही है।
थानेदार ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां