गाजियाबाद: छुट्टी न मिलने पर बैंक मैनेजर की सनसनीखेज हत्या, ऑफिस के अंदर गार्ड ने सीने में उतारी गोली

School Ad

गाजियाबाद। जनपद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बलराम नगर स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक शर्मा की उनके ही सुरक्षा गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह खूनी संघर्ष महज छुट्टी के विवाद को लेकर शुरू हुआ, जिसने सोमवार दोपहर बैंक परिसर को छावनी में बदल दिया।

विवाद के बाद सीने में दागी गोली

गौतमबुद्व नगर में हुए सड़क हादसों में महिला समेत 10 लोगों की मौत, पिता-पुत्री समेत कई घायल ये भी पढ़ें  गौतमबुद्व नगर में हुए सड़क हादसों में महिला समेत 10 लोगों की मौत, पिता-पुत्री समेत कई घायल

मूल रूप से पटना (बिहार) के रहने वाले 34 वर्षीय अभिषेक शर्मा अगस्त 2025 से इस ब्रांच में मैनेजर के पद पर तैनात थे। पुलिस के मुताबिक, बैंक का सुरक्षा गार्ड रवींद्र हुड्डा, जो बागपत का निवासी है, पिछले कई दिनों से छुट्टी की मांग कर रहा था। सोमवार सुबह वह ड्यूटी पर नहीं आया, जिसके बाद मैनेजर अभिषेक ने उसे फोन कर फटकार लगाई और तुरंत बैंक आने को कहा।

नोएडा में पकड़ा साइबर अपराधी, बेरोजगारों को एमएनसी में नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी ये भी पढ़ें  नोएडा में पकड़ा साइबर अपराधी, बेरोजगारों को एमएनसी में नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी

दोपहर करीब 1:45 बजे रवींद्र अपने एक साथी के साथ बैंक पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह सीधे अपनी राइफल उठाकर मैनेजर के केबिन में दाखिल हुआ। वहां छुट्टी को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और इसी दौरान आपा खो चुके गार्ड ने अभिषेक के सीने पर गोली दाग दी। गोली चलते ही बैंक में चीख-पुकार मच गई और अभिषेक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

गाजियाबाद: बीमा पॉलिसी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले 5 'नटवरलाल' गिरफ्तार, कॉल सेंटर से चलाते थे नेटवर्क ये भी पढ़ें  गाजियाबाद: बीमा पॉलिसी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले 5 'नटवरलाल' गिरफ्तार, कॉल सेंटर से चलाते थे नेटवर्क

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

फायरिंग के बाद आरोपी गार्ड रवींद्र अपने साथी के साथ हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। बैंक स्टाफ ने आनन-फानन में घायल मैनेजर को बाइक पर बिठाकर दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वारदात के बाद गार्ड को भागते हुए और फिर स्टाफ को मैनेजर को ले जाते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस की कार्रवाई और फरार आरोपी

एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपी गार्ड रवींद्र महज तीन महीने पहले ही इस बैंक में भर्ती हुआ था और वह अक्सर छुट्टी पर रहता था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं और बागपत सहित उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अभिषेक शर्मा गाजियाबाद में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहते थे। पुलिस ने उनकी पत्नी को घटना की सूचना दे दी है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

इस घटना ने कार्यस्थलों पर सुरक्षा और कर्मचारियों के बीच बढ़ते तनाव को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। पुलिस जल्द ही आरोपी को दबोचने का दावा कर रही है।

Views: 87

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

संभल: मामी से प्रेम संबंध और तलाक के विवाद में खूनी खेल, पति ने कैंची से गोदकर पत्नी को मार डाला

   संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में एक मेडिकल स्टोर संचालक ने अपनी पत्नी की कैंची से ताबड़तोड़ वार कर...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: मामी से प्रेम संबंध और तलाक के विवाद में खूनी खेल, पति ने कैंची से गोदकर पत्नी को मार डाला

मुजफ्फरनगर में मंगलवार को 4 घंटे रहेगी बिजली गुल, कई इलाके होंगे प्रभावित

मुजफ्फरनगर। विद्युत नगरीय वितरण खण्ड-तकनीकी एवं एडमिन मुजफ्फरनगर ने शहर के विभिन्न इलाकों में कल बिजली आपूर्ति बाधित रहने की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
 मुजफ्फरनगर में मंगलवार को 4 घंटे रहेगी बिजली गुल, कई इलाके होंगे प्रभावित

यूपी में मौसम का तांडव: मुजफ्फरनगर में ओले, बिजनौर में आंधी का कहर; सहारनपुर में पूर्व प्रधान समेत दो की मौत

   उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से मौसम ने भयानक रूप अख्तियार कर लिया...
उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  सहारनपुर  बिजनौर 
यूपी में मौसम का तांडव: मुजफ्फरनगर में ओले, बिजनौर में आंधी का कहर; सहारनपुर में पूर्व प्रधान समेत दो की मौत

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संभल प्रशासन का आदेश रद्द, मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं कर सकती सरकार

   प्रयागराज/संभल। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल जिला प्रशासन के उस विवादास्पद आदेश को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें एक...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संभल प्रशासन का आदेश रद्द, मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं कर सकती सरकार

अभिनेत्री जैकलिन ने अपनी मां की अस्थियाें काे गंगा में किया विसर्जित

वाराणसी। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज ने साेमवार काे यहां गंगा नदी में अपनी मां की अस्थियों का विधि-विधान से विसर्जन...
उत्तर प्रदेश  मनोरंजन  वाराणसी 
अभिनेत्री जैकलिन ने अपनी मां की अस्थियाें काे गंगा में किया विसर्जित

उत्तर प्रदेश

संभल: मामी से प्रेम संबंध और तलाक के विवाद में खूनी खेल, पति ने कैंची से गोदकर पत्नी को मार डाला

   संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में एक मेडिकल स्टोर संचालक ने अपनी पत्नी की कैंची से ताबड़तोड़ वार कर...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: मामी से प्रेम संबंध और तलाक के विवाद में खूनी खेल, पति ने कैंची से गोदकर पत्नी को मार डाला

यूपी में मौसम का तांडव: मुजफ्फरनगर में ओले, बिजनौर में आंधी का कहर; सहारनपुर में पूर्व प्रधान समेत दो की मौत

   उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से मौसम ने भयानक रूप अख्तियार कर लिया...
उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  सहारनपुर  बिजनौर 
यूपी में मौसम का तांडव: मुजफ्फरनगर में ओले, बिजनौर में आंधी का कहर; सहारनपुर में पूर्व प्रधान समेत दो की मौत

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संभल प्रशासन का आदेश रद्द, मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं कर सकती सरकार

   प्रयागराज/संभल। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल जिला प्रशासन के उस विवादास्पद आदेश को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें एक...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संभल प्रशासन का आदेश रद्द, मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं कर सकती सरकार

अभिनेत्री जैकलिन ने अपनी मां की अस्थियाें काे गंगा में किया विसर्जित

वाराणसी। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज ने साेमवार काे यहां गंगा नदी में अपनी मां की अस्थियों का विधि-विधान से विसर्जन...
उत्तर प्रदेश  मनोरंजन  वाराणसी 
अभिनेत्री जैकलिन ने अपनी मां की अस्थियाें काे गंगा में किया विसर्जित

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम