गाजियाबाद: घरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन का प्रहार, एसडीएम और डीएसओ ने की छापेमारी

गाजियाबाद। जनपद में घरेलू गैस की किल्लत और अवैध रिफिलिंग की बढ़ती शिकायतों के बीच प्रशासन ने शनिवार को सख्त रुख अपनाया। जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ के कड़े निर्देशों के बाद एसडीएम सदर अरुण दीक्षित और जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) अमित तिवारी भारी पुलिस बल और विभागीय टीम के साथ बाजारों में उतरे। इस दौरान अवैध रूप से गैस का भंडारण और रिफिलिंग करने वाले केंद्रों पर औचक छापेमारी की गई।

छापेमारी में अवैध सिलेंडर बरामद

आईआईटी दिल्ली के फर्स्ट ईयर के छात्र की रहस्यमय मौत, कमरे में मिला शव  ये भी पढ़ें  आईआईटी दिल्ली के फर्स्ट ईयर के छात्र की रहस्यमय मौत, कमरे में मिला शव

आपूर्ति विभाग को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि व्यावसायिक क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से भंडारण किया जा रहा है और छोटे सिलेंडरों में गैस रिफिलिंग का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। इसी क्रम में टीम ने एक संदिग्ध दुकान पर छापा मारा, जहां से छह से सात घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। प्रशासन ने बरामद सिलेंडरों को तत्काल अपने कब्जे में ले लिया और संबंधित दुकानदार के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

गाजियाबाद: गैस आपूर्ति पर जिलाधिकारी और एडिशनल सीपी ने की समीक्षा बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई ये भी पढ़ें  गाजियाबाद: गैस आपूर्ति पर जिलाधिकारी और एडिशनल सीपी ने की समीक्षा बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कालाबाजारी करने वालों को सख्त चेतावनी

उत्तम नगर मामले में अफवाह फैलाने वाले वीडियो से जुटाए गए 37 लाख रुपये, पुलिस ने बैंक खाता फ्रीज किया ये भी पढ़ें  उत्तम नगर मामले में अफवाह फैलाने वाले वीडियो से जुटाए गए 37 लाख रुपये, पुलिस ने बैंक खाता फ्रीज किया

एसडीएम सदर अरुण दीक्षित ने निरीक्षण के दौरान कहा कि घरेलू गैस की कालाबाजारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग जनता के हिस्से की गैस का अवैध भंडारण कर उसे ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं या अवैध रिफिलिंग कर रहे हैं, उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। यह अभियान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर जारी रहेगा।

जनता से सहयोग की अपील

जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं भी गैस की अवैध रिफिलिंग या कालाबाजारी हो रही है, तो उसकी सूचना तुरंत विभाग को दें। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में गैस की आपूर्ति सुचारु रहे और पात्र उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर प्राप्त हो सके। छापेमारी की इस कार्रवाई से अवैध धंधा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

हरियाणा: जींद में चालक की वीडियो कॉल 50 जिंदगियों पर पड़ी भारी, चालक समेत 13 की हालत गंभीर

जींद (हरियाणा)। हरियाणा के जींद जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में किलोमीटर स्कीम के तहत चल...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा: जींद में चालक की वीडियो कॉल 50 जिंदगियों पर पड़ी भारी, चालक समेत 13 की हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर के खतौली में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में हुआ गैस सिलेंडरों का वितरण

खतौली। कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर फैली कथित किल्लत की अफवाहों को देखते हुए प्रशासन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में हुआ गैस सिलेंडरों का वितरण

अच्छाई जानना ही नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्ची मानवता

आज के दौर में अच्छाई की जानकारी होना और उसे अपने जीवन में अमल में लाना, ये दो बिल्कुल अलग...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
अच्छाई जानना ही नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्ची मानवता

दैनिक राशिफल: 15 मार्च, 2026, रविवार

मेष : परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 15 मार्च, 2026, रविवार

मुजफ्फरनगर में शादी समारोह में लाखों की चोरी, पुलिस में मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित एक बारात घर में खुशियों का माहौल उस समय मातम और आक्रोश में बदल गया,...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शादी समारोह में लाखों की चोरी, पुलिस में मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश

सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बाईक बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

   धामपुर / बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और जनपद बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

मुरादाबाद।  तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के दीक्षांत समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को हर पात्र नागरिक तक पहुँचाने के संकल्प के साथ योगी सरकार ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम