गाजियाबाद: स्मार्ट प्रीपेड बिजली व्यवस्था का आगाज, बैलेंस खत्म होते ही 2000 से अधिक घरों की बत्ती गुल

On

 

गाजियाबाद। जनपद में शासन के निर्देशानुसार शुक्रवार से स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर व्यवस्था को पूरी तरह से अमलीजामा पहना दिया गया है। विद्युत निगम ने इस नई व्यवस्था के तहत सख्त रुख अपनाते हुए पहले ही दिन उन उपभोक्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, जिनका मीटर बैलेंस नेगेटिव में चल रहा था। दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद जिले भर में एक साथ 2000 से अधिक बिजली कनेक्शन काट दिए गए, जिससे कई इलाकों में हड़कंप मच गया।

नोएडा में पकड़ा साइबर अपराधी, बेरोजगारों को एमएनसी में नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी ये भी पढ़ें  नोएडा में पकड़ा साइबर अपराधी, बेरोजगारों को एमएनसी में नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी

बकायेदारों पर बिजली निगम का कड़ा प्रहार

नोएडा यातायात पुलिस ने मार्च में चलाया विशेष अभियान, 6831 चालान और 17 वाहन सीज ये भी पढ़ें  नोएडा यातायात पुलिस ने मार्च में चलाया विशेष अभियान, 6831 चालान और 17 वाहन सीज

विद्युत निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शुरुआती चरण में उन उपभोक्ताओं को निशाना बनाया गया है, जिन पर 20 हजार रुपये से अधिक का बकाया था। इन डिफॉल्टर्स पर विभाग का कुल दो करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व बकाया है। आंकड़ों के अनुसार, जोन-प्रथम में लगभग 400, जोन-द्वितीय में सर्वाधिक 1377 और जोन-तृतीय में साढ़े 400 कनेक्शन विच्छेदित किए गए। निगम ने चेतावनी दी है कि यह अभियान रुकने वाला नहीं है और आने वाले दिनों में अन्य बकायेदारों पर भी गाज गिरेगी।

गाजियाबाद: गैस आपूर्ति पर जिलाधिकारी और एडिशनल सीपी ने की समीक्षा बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई ये भी पढ़ें  गाजियाबाद: गैस आपूर्ति पर जिलाधिकारी और एडिशनल सीपी ने की समीक्षा बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

मोबाइल की तरह अब बिजली भी होगी रिचार्ज

अब गाजियाबाद के उपभोक्ताओं को अपने बिजली कनेक्शन का उपयोग करने के लिए मोबाइल फोन की तरह उसे पहले रिचार्ज करना होगा। बैलेंस शून्य या नेगेटिव होते ही बिजली की आपूर्ति स्वतः ही बंद हो जाएगी। जिले में अब तक दो लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से अधिकांश को प्रीपेड प्रणाली में बदल दिया गया है। निगम का मानना है कि इस व्यवस्था से जहां एक ओर राजस्व की वसूली सुनिश्चित होगी, वहीं उपभोक्ताओं को भी अपने खर्च पर नजर रखने में आसानी होगी।

रिचार्ज के बाद 15 मिनट में आएगी बिजली

जोन-प्रथम के मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने जानकारी दी कि जैसे ही उपभोक्ता अपना बकाया चुकाकर रिचार्ज करेगा, उसके घर की बिजली आपूर्ति 10 से 15 मिनट के भीतर स्वचालित रूप से बहाल हो जाएगी। हालांकि, इसके लिए शर्त यह है कि यदि किसी पर 30 हजार का पुराना बकाया है, तो उसे 30 हजार से अधिक की राशि का रिचार्ज करना होगा ताकि उसका बैलेंस पॉजिटिव में आ सके।

अचानक बिजली कटने से उपभोक्ताओं में अफरा-तफरी

शुक्रवार दोपहर के बाद जैसे ही बिजली कटनी शुरू हुई, शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई उपभोक्ता इस बात से अनजान थे कि उनकी बिजली बैलेंस खत्म होने के कारण कटी है। लोग बिजली दफ्तरों और हेल्पलाइन नंबर 1912 पर फोन कर जानकारी जुटाते दिखे। विभाग का दावा है कि उपभोक्ताओं को पहले ही फोन कर सूचित किया गया था, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने समय पर रिचार्ज नहीं कराया।

 

Views: 12

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में प्राथमिक विद्यालय विद्यार्थियों की विदाई

मीरापुर। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 में शनिवार को कक्षा 5 के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए एक विदाई समारोह...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मीरापुर में प्राथमिक विद्यालय विद्यार्थियों की विदाई

मार्च की गर्मी से गेहूं की फसल बचाने का आसान तरीका जानिए दाने क्यों रह जाते हैं छोटे और कैसे बढ़ेगी पैदावार

मार्च का महीना गेहूं की खेती के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय माना जाता है। इस समय खेतों में फसल अपने ...
कृषि 
मार्च की गर्मी से गेहूं की फसल बचाने का आसान तरीका जानिए दाने क्यों रह जाते हैं छोटे और कैसे बढ़ेगी पैदावार

जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ मुख्यालय में अग्नि नियंत्रण सेल सक्रिय

लखनऊ। मौसम में परिवर्तन के साथ ही वन विभाग ने आग से बचाव की तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ मुख्यालय में अग्नि नियंत्रण सेल सक्रिय

नशा युवाओं, समाज और राष्ट्र को बुरी तरह प्रभावित करता है: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

शिमला। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।...
Breaking News  राष्ट्रीय 
नशा युवाओं, समाज और राष्ट्र को बुरी तरह प्रभावित करता है: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

विजय सिंह पथिक जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए जयंत चौधरी, युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जुड़ने का किया आहवान

नोएडा। स्वतंत्रता सेनानी और किसान आंदोलनों के अग्रदूत रहे विजय सिंह पथिक की जयंती के अवसर पर शनिवार को अखिल...
दिल्ली NCR  नोएडा 
विजय सिंह पथिक जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए जयंत चौधरी, युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जुड़ने का किया आहवान

उत्तर प्रदेश

जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ मुख्यालय में अग्नि नियंत्रण सेल सक्रिय

लखनऊ। मौसम में परिवर्तन के साथ ही वन विभाग ने आग से बचाव की तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ मुख्यालय में अग्नि नियंत्रण सेल सक्रिय

सहारनपुर: सिद्धपीठ शाकंभरी देवी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास कार्यों और मेला तैयारियों की परखी हकीकत

   सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जनपद सहारनपुर के सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी क्षेत्र पहुंचे। निर्धारित समय...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सिद्धपीठ शाकंभरी देवी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास कार्यों और मेला तैयारियों की परखी हकीकत

मेरठ: सनातन संस्कृति महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, डिप्टी सीएम और बाबा रामदेव ने की शिरकत

   मेरठ। साकेत स्थित आईटीआई मैदान में विश्व जागृति मिशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव के तीसरे दिन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: सनातन संस्कृति महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, डिप्टी सीएम और बाबा रामदेव ने की शिरकत

सहारनपुर में पुलिस ने 268 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 53.6 लाख

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना नकुड पुलिस ने 268 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस ने 268 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 53.6 लाख

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम