गाजियाबाद: गैस आपूर्ति पर जिलाधिकारी और एडिशनल सीपी ने की समीक्षा बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

गाजियाबाद। जनपद में पिछले कुछ दिनों से गैस आपूर्ति को लेकर व्याप्त असमंजस और सर्वर पर बढ़ते दबाव के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। शनिवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ और एडिशनल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) राज करन नैय्यर की अध्यक्षता में गैस आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में गैस और पीएनजी की कोई कमी नहीं है, केवल अफवाहों के कारण व्यवस्था पर दबाव बढ़ा है।

गाजियाबाद: इच्छा मृत्यु की अनुमति के बाद हरीश राणा के घर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी, मुख्यमंत्री के निर्देश पर मिली बड़ी राहत ये भी पढ़ें  गाजियाबाद: इच्छा मृत्यु की अनुमति के बाद हरीश राणा के घर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी, मुख्यमंत्री के निर्देश पर मिली बड़ी राहत

आपूर्ति के आंकड़े: स्टॉक की कोई कमी नहीं

बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने जानकारी दी कि गाजियाबाद में वर्तमान में 96 गैस एजेंसियां सक्रिय हैं, जिनसे लगभग 12 लाख घरेलू उपभोक्ता जुड़े हैं।

नोएडा : फैक्ट्री में भीषण आग, 32 लोग अस्पताल में भर्ती; 250 के करीब लोग नाइट शिफ्ट में कर रहे थे काम ये भी पढ़ें  नोएडा : फैक्ट्री में भीषण आग, 32 लोग अस्पताल में भर्ती; 250 के करीब लोग नाइट शिफ्ट में कर रहे थे काम

अफवाहों से बढ़ा सर्वर लोड, जल्द होगा समाधान

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने बताया कि कुछ बेबुनियाद अफवाहों के कारण उपभोक्ताओं ने एक साथ बड़ी संख्या में बुकिंग शुरू कर दी, जिससे सर्वर पर लोड बढ़ गया और तकनीकी समस्या आई। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले 1 से 2 दिनों में सर्वर सामान्य हो जाएगा और बुकिंग प्रक्रिया पहले की तरह सुचारु हो जाएगी।

जमाखोरी रोकने के लिए बुकिंग नियमों में बदलाव

प्रशासन ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण रोकने के लिए बुकिंग के अंतराल में आंशिक परिवर्तन किया है:

  • शहरी क्षेत्र: दो सिलेंडरों की बुकिंग के बीच अब 25 दिन का अंतर अनिवार्य होगा।

  • ग्रामीण क्षेत्र: दो सिलेंडरों की बुकिंग के बीच 45 दिन का अंतराल निर्धारित किया गया है। सभी उपजिलाधिकारियों (SDM) के नेतृत्व में पुलिस और आपूर्ति विभाग की टीमें गठित की गई हैं, जो जमाखोरी करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करेंगी।

प्रशासन की अपील और हेल्पलाइन नंबर

जिलाधिकारी की अपील: उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के बाद एजेंसी पर भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है। सिलेंडर पूर्व की भांति घर पर ही डिलीवर किए जाएंगे। किसी भी जानकारी या समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 0120-3761964 पर संपर्क करें।

एडिशनल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) का निर्देश: एडिशनल सीपी राज करन नैय्यर ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पैनिक न करें और किसी भी अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल 112 पर पुलिस को सूचित करें।

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

नवीनतम

यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सरकार की पैनी नजर, कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी

लखनऊ।  पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कालाबाजारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सरकार की पैनी नजर, कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी

सहारनपुर: अधिवक्ता के घर में घुसकर बदमाशों ने पत्नी-बेटी को बनाया बंधक, तमंचे की नोक पर हजारों की लूट

सहारनपुर। जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित दया गार्डन कॉलोनी में शुक्रवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: अधिवक्ता के घर में घुसकर बदमाशों ने पत्नी-बेटी को बनाया बंधक, तमंचे की नोक पर हजारों की लूट

मेरठ: कलयुगी बेटे ने ईंट से सिर कूंचकर की पिता की हत्या, वारदात के बाद खुद की कलाई भी काटी

   मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जेलचुंगी इलाके में शनिवार तड़के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: कलयुगी बेटे ने ईंट से सिर कूंचकर की पिता की हत्या, वारदात के बाद खुद की कलाई भी काटी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आरोप: अपने स्वार्थ के लिए भारतीय कृषि को कुर्बान करने को भी तैयार है सरकार

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार ने...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आरोप: अपने स्वार्थ के लिए भारतीय कृषि को कुर्बान करने को भी तैयार है सरकार

61 साल के हो गए Aamir Khan, दमदार रोल से बॉलीवुड में बनाई अपनी पहचान

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता-फिल्मकार आमिर खान आज 61 वर्ष के हो गये।आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965...
मनोरंजन 
 61 साल के हो गए Aamir Khan, दमदार रोल से बॉलीवुड में बनाई अपनी पहचान

उत्तर प्रदेश

यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सरकार की पैनी नजर, कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी

लखनऊ।  पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कालाबाजारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सरकार की पैनी नजर, कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी

सहारनपुर: अधिवक्ता के घर में घुसकर बदमाशों ने पत्नी-बेटी को बनाया बंधक, तमंचे की नोक पर हजारों की लूट

सहारनपुर। जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित दया गार्डन कॉलोनी में शुक्रवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: अधिवक्ता के घर में घुसकर बदमाशों ने पत्नी-बेटी को बनाया बंधक, तमंचे की नोक पर हजारों की लूट

मेरठ: कलयुगी बेटे ने ईंट से सिर कूंचकर की पिता की हत्या, वारदात के बाद खुद की कलाई भी काटी

   मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जेलचुंगी इलाके में शनिवार तड़के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: कलयुगी बेटे ने ईंट से सिर कूंचकर की पिता की हत्या, वारदात के बाद खुद की कलाई भी काटी

संभल में ईद बैठक के दौरान दिए बयान पर घिरे डीएसपी, एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

संभल। ईद को लेकर आयोजित बैठक के दौरान दिए गए एक विवादास्पद बयान को लेकर पुलिस महकमे में हलचल मच...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में ईद बैठक के दौरान दिए बयान पर घिरे डीएसपी, एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम