संभल: मामी से प्रेम संबंध और तलाक के विवाद में खूनी खेल, पति ने कैंची से गोदकर पत्नी को मार डाला

On
School Ad

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में एक मेडिकल स्टोर संचालक ने अपनी पत्नी की कैंची से ताबड़तोड़ वार कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी ने खुद को भी कैंची मारकर घायल कर लिया। इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे पति के अपनी ही मामी के साथ अवैध संबंधों और पत्नी द्वारा तलाक देने से इनकार करने की बात सामने आई है।

मेरठ: भाकियू चौधरी का संगठन विस्तार, आमिर चौहान को मिली मेरठ युवा जिला अध्यक्ष की कमान ये भी पढ़ें  मेरठ: भाकियू चौधरी का संगठन विस्तार, आमिर चौहान को मिली मेरठ युवा जिला अध्यक्ष की कमान

मामी से निकाह करना चाहता था आरोपी

मेरठ: एडीएम सिटी के ड्राइवर की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने होमगार्डों पर लगाया हत्या का आरोप ये भी पढ़ें  मेरठ: एडीएम सिटी के ड्राइवर की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने होमगार्डों पर लगाया हत्या का आरोप

जानकारी के अनुसार, अमरोहा निवासी नफीस का निकाह 15 साल पहले नजमा (38) से हुआ था। दोनों के चार बच्चे हैं। आरोप है कि पिछले तीन साल से नफीस का अपनी ही मामी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उससे निकाह करना चाहता था। इसी वजह से वह अपनी पत्नी नजमा पर लगातार तलाक देने का दबाव बना रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि आशा वर्कर के रूप में कार्यरत नजमा अपने बच्चों को लेकर पिछले दो साल से अलग मकान में रह रही थी।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की संभल प्रशासन को कड़ी फटकार: डीएम और एसपी से कहा— व्यवस्था नहीं संभलती तो दें इस्तीफा ये भी पढ़ें  इलाहाबाद हाईकोर्ट की संभल प्रशासन को कड़ी फटकार: डीएम और एसपी से कहा— व्यवस्था नहीं संभलती तो दें इस्तीफा

बच्चों को सुलाया और फिर कर दी हत्या

मृतक की बड़ी बेटी अनाबिया ने बताया कि रविवार रात उसका पिता नफीस रोजा इफ्तार करने के बाद घर आया था। उसने चारों बच्चों को दूसरे कमरे में सोने के लिए भेज दिया और फिर पत्नी के साथ झगड़ने लगा। तलाक को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना हिंसक हो गया कि नफीस ने पास रखी कैंची से नजमा के पेट पर कई वार किए। मां की चीख सुनकर जब बच्चे बाहर आए तो नजमा खून से लथपथ पड़ी थी। शोर मचने पर जब पड़ोसी जमा होने लगे, तो आरोपी नफीस ने खुद के पेट में भी कैंची मारकर जान देने की कोशिश की।

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत से था नाराज

नजमा के भाई अकील अहमद ने बताया कि नफीस अक्सर नजमा से मारपीट करता था। शनिवार को ही नजमा ने उसके खिलाफ सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस नफीस को थाने ले गई थी। हालांकि पुलिस ने समझा-बुझाकर उसे छोड़ दिया, लेकिन नफीस इसी बात से खार खाया हुआ था और रात में उसने मौका पाकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खून से सनी कैंची बरामद कर ली है। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने नजमा को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल नफीस को पुलिस हिरासत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है।

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

भारत की थोक महंगाई दर फरवरी में 2.13% पहुँची; 11 महीने के उच्चतम स्तर पर WPI

नई दिल्ली। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई दर फरवरी में बढ़कर 2.13 प्रतिशत हो गई है। इसके बढ़ने...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
भारत की थोक महंगाई दर फरवरी में 2.13% पहुँची; 11 महीने के उच्चतम स्तर पर WPI

सहारनपुर: तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन की मौत

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत तीन अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन   एसपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन की मौत

1 अप्रैल 2026 से FASTag Annual Pass होगा महंगा, अब देना होगा ज्यादा पैसा जानिए नई कीमत और पूरा नियम

अगर आप अक्सर हाईवे या एक्सप्रेसवे पर यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकती है। ...
ऑटोमोबाइल 
1 अप्रैल 2026 से FASTag Annual Pass होगा महंगा, अब देना होगा ज्यादा पैसा जानिए नई कीमत और पूरा नियम

बलिया में किराना स्टोर में लगी आग, मां-बेटे की जल कर मौत , जान बचाने छत से कूदा पिता घायल

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर बाजार में किराना दुकान में साेमवार की भाेर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
बलिया में किराना स्टोर में लगी आग, मां-बेटे की जल कर मौत , जान बचाने छत से कूदा पिता घायल

मुजफ्फरनगर में ईद-उल-फितर की नमाज का समय घोषित, ईदगाह में सुबह 8 बजे अदा होगी नमाज

   मुजफ्फरनगर। ईद उल फितर के पावन अवसर पर  शहर में अदा की जाने वाली ईद की नमाज के समय की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ईद-उल-फितर की नमाज का समय घोषित, ईदगाह में सुबह 8 बजे अदा होगी नमाज

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन की मौत

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत तीन अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन   एसपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन की मौत

बलिया में किराना स्टोर में लगी आग, मां-बेटे की जल कर मौत , जान बचाने छत से कूदा पिता घायल

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर बाजार में किराना दुकान में साेमवार की भाेर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
बलिया में किराना स्टोर में लगी आग, मां-बेटे की जल कर मौत , जान बचाने छत से कूदा पिता घायल

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के सवाल पर मचा विवाद, ब्राह्मण समाज के समर्थन में उतरे विधायक रितेश गुप्ता

मुरादाबाद। उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में पूछे गए एक सवाल को लेकर मुरादाबाद में विरोध तेज हो गया है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के सवाल पर मचा विवाद, ब्राह्मण समाज के समर्थन में उतरे विधायक रितेश गुप्ता

सहारनपुर: ट्यूशन से लौट रहे छात्र पर धारदार हथियार से हमला, दो अन्य घायल

सहारनपुर। ट्यूशन से अपने घर लौट रहे छात्र को रास्ते में घेरकर उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: ट्यूशन से लौट रहे छात्र पर धारदार हथियार से हमला, दो अन्य घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम