सरकार ने रोकी आईडीबीआई बैंक की हिस्सेदारी बिक्री प्रक्रिया, शेयरों में करीब 16 प्रतिशत की गिरावट

On
School Ad

 मुंबई। सरकार द्वारा आईडीबीआई बैंक की हिस्सेदारी बिक्री (डिसइन्वेस्टमेंट) प्रक्रिया रोकने के फैसले के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बैंक के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। सोमवार के कारोबारी सत्र में खबर लिखे जाने तक (दोपहर करीब 1.52 बजे) आईडीबीआई बैंक के शेयर एनएसई पर 15.17 प्रतिशत गिरकर 78.20 रुपए पर पहुंच गए। वहीं शुरुआती कारोबार में बैंक स्टॉक 77.56 रुपए पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद भाव 92.18 रुपए के मुकाबले लगभग 15.86 प्रतिशत कम था। कारोबार के दौरान शेयर 77 रुपए के इंट्राडे लो तक गिर गया। सरकार ने आईडीबीआई बैंक के डिसइन्वेस्टमेंट की प्रक्रिया इसलिए रद्द कर दी क्योंकि प्राप्त हुई बोलियां सरकार की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं थीं।

यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सरकार की पैनी नजर, कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी  ये भी पढ़ें  यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सरकार की पैनी नजर, कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी

बिजनौर सनसनी: परीक्षा देने गई 6 छात्राएं हरिद्वार से बरामद; 11 टीमों ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी, थाने पर हुआ था भारी हंगामा ये भी पढ़ें  बिजनौर सनसनी: परीक्षा देने गई 6 छात्राएं हरिद्वार से बरामद; 11 टीमों ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी, थाने पर हुआ था भारी हंगामा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स और एमिरेट्स एनबीडी द्वारा दी गई दोनों बोलियां रिजर्व प्राइस से कम थीं। सरकार ने पहले आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी बेचने के लिए वित्तीय बोलियां आमंत्रित की थीं और उम्मीद थी कि मार्च के अंत तक विजेता बोलीदाता की घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि, यह भी माना जा रहा था कि डील पूरी होने की प्रक्रिया चालू वित्त वर्ष के बाद तक जा सकती है। प्रस्तावित योजना के तहत सरकार बैंक में अपनी 30.48 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही थी, जिसकी मौजूदा बाजार कीमत के आधार पर करीब 36,000 करोड़ रुपए आंकी गई थी। इसके अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) भी 30.24 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना में था, जिससे कुल मिलाकर 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री के लिए पेश की जानी थी।

नशा युवाओं, समाज और राष्ट्र को बुरी तरह प्रभावित करता है: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन  ये भी पढ़ें  नशा युवाओं, समाज और राष्ट्र को बुरी तरह प्रभावित करता है: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

इस हिस्सेदारी की कुल संभावित कीमत करीब 72,000 करोड़ रुपए बताई गई थी। इससे पहले एनडीटीवी प्रॉफिट की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण व्यापक डिसइन्वेस्टमेंट प्रक्रिया पर असर पड़ा है, जिससे इस हिस्सेदारी बिक्री में देरी हो रही थी। हालांकि इस मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सरकार भविष्य में सावधानी के साथ फिर से हिस्सेदारी बिक्री की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। आईडीबीआई बैंक के डिसइन्वेस्टमेंट की प्रक्रिया 7 जनवरी 2023 को शुरू हुई थी, जब डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (डीआईपीएएम) को संभावित निवेशकों से कई एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) प्राप्त हुए थे। 16 मार्च तक आईडीबीआई बैंक में सरकार और एलआईसी की कुल हिस्सेदारी 94.71 प्रतिशत है, जिसमें सरकार के पास 45.48 प्रतिशत और एलआईसी के पास 49.24 प्रतिशत हिस्सेदारी मौजूद है। 

Views: 21

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में मंगलवार को 4 घंटे रहेगी बिजली गुल, कई इलाके होंगे प्रभावित

मुजफ्फरनगर। विद्युत नगरीय वितरण खण्ड-तकनीकी एवं एडमिन मुजफ्फरनगर ने शहर के विभिन्न इलाकों में कल बिजली आपूर्ति बाधित रहने की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
 मुजफ्फरनगर में मंगलवार को 4 घंटे रहेगी बिजली गुल, कई इलाके होंगे प्रभावित

यूपी में मौसम का तांडव: मुजफ्फरनगर में ओले, बिजनौर में आंधी का कहर; सहारनपुर में पूर्व प्रधान समेत दो की मौत

   उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से मौसम ने भयानक रूप अख्तियार कर लिया...
उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  सहारनपुर  बिजनौर 
यूपी में मौसम का तांडव: मुजफ्फरनगर में ओले, बिजनौर में आंधी का कहर; सहारनपुर में पूर्व प्रधान समेत दो की मौत

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संभल प्रशासन का आदेश रद्द, मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं कर सकती सरकार

   प्रयागराज/संभल। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल जिला प्रशासन के उस विवादास्पद आदेश को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें एक...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संभल प्रशासन का आदेश रद्द, मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं कर सकती सरकार

अभिनेत्री जैकलिन ने अपनी मां की अस्थियाें काे गंगा में किया विसर्जित

वाराणसी। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज ने साेमवार काे यहां गंगा नदी में अपनी मां की अस्थियों का विधि-विधान से विसर्जन...
उत्तर प्रदेश  मनोरंजन  वाराणसी 
अभिनेत्री जैकलिन ने अपनी मां की अस्थियाें काे गंगा में किया विसर्जित

अलीगढ़: ईद की नमाज को लेकर सांसद  का विवादित बयान, कहा– क्या अब हमारी छाती पर चढ़ेंगे?

   अलीगढ़। अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने ईद की नमाज मैदान में कराए जाने की मांग को लेकर एक बड़ा...
उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
अलीगढ़: ईद की नमाज को लेकर सांसद  का विवादित बयान, कहा– क्या अब हमारी छाती पर चढ़ेंगे?

उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम