संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले 18 काे पहुंचेंगे लखनऊ, 19 काे अयाेध्या के कार्यक्रम में हाेंगे शामिल
अयाेध्या में 19 काे श्रीराम मंदिर में हाेगा वर्ष प्रतिपदा महाेत्सवराष्ट्रपति मुर्मु मंदिर में स्थापित करेंगी श्रीराम यंत्र की स्थापना

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले चैत्र नवरात्र से पहले 18 मार्च काे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आएंगे। सरकार्यवाह होसबाले 19 मार्च को राम मंदिर अयोध्या में आयोजित हाेने वाले वर्ष प्रतिपदा महोत्सव में शामिल हाेंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि हाेंगी। संघ की प्रतिनिधि सभा 2026 संपन्न होने के बाद सरकार्यवाह का यह पहला उत्तर प्रदेश दौरा होगा। प्रतिनिधि सभा के पहले सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत उत्तर प्रदेश के दौरे पर आये थे।
उक्त जानकारी देते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के व्यवस्थाधिकारी गोपाल ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि इस महाेत्सव में राष्ट्रपति श्रीराम मंदिर के द्वितीय तल के गर्भगृह में श्रीराम यंत्र की भी स्थापना करेंगी। उन्होंने बताया वर्ष प्रतिपदा महोत्सव में सात हजार लोगों को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से आमंत्रित किया गया है। आमंत्रित लोगों को 18 अप्रैल को अयोध्या पहुंचने के लिए कहा गया है। सभी लोगों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से की गयी है। 19 मार्च से ही नवरात्र शुरू हो रही है, इसलिए कार्यक्रम स्थल पर उपवास का फलाहार व पेयजल की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों को रामलला के दर्शन कराये जायेंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां