अयोध्याः मिल्कीपुर तहसील के लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, किसान रुपये की मांग

Ayodhya जिले की मिल्कीपुर तहसील में तैनात लेखपाल धीरेंद्र यादव का कथित रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक किसान अपनी जमीन की वरासत (उत्तराधिकार) दर्ज कराने और संबंधित कागजात तैयार कराने के लिए तहसील पहुंचा था। आरोप है कि लेखपाल ने काम करने के बदले किसान से पैसे की मांग की। वायरल वीडियो में लेखपाल कथित तौर पर किसान से 500 रुपये लेते हुए दिखाई दे रहे हैं और 1000 रुपये की मांग करते हुए भी सुने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसान ने ही बातचीत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और किसानों में नाराज़गी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि राजस्व विभाग में छोटे-छोटे कामों के लिए भी किसानों को कई बार चक्कर लगाने पड़ते हैं और रिश्वत मांगने की शिकायतें अक्सर सामने आती रहती हैं।
फिलहाल इस मामले में राजस्व विभाग और जिला प्रशासन की ओर से औपचारिक बयान सामने आने का इंतजार किया जा रहा है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति वही लेखपाल है या नहीं और उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां