मुजफ्फरनगर: जिलाधिकारी ने दी किसानों को सौगात, अब हर हफ्ते दुकानों पर लगेगी जागरूकता गोष्ठी

On
School Ad

 

मुजफ्फरनगर। जनपद में मिट्टी की सेहत सुधारने और रसायनों के अंधाधुंध प्रयोग को रोकने के लिए प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। सोमवार को विकास भवन के सभागार में जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में 'धरती माता बचाओ निगरानी समिति' और उर्वरक समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई कड़े निर्देश जारी किए गए।

मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी गौकश गिरफ्तार, साथी सहित दबोचा गया ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी गौकश गिरफ्तार, साथी सहित दबोचा गया

हर सप्ताह दुकान पर जुटेगी किसानों की चौपाल

मुजफ्फरनगर में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना परमिट चल रही टूरिस्ट बस सीज, ₹81,800 का जुर्माना ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना परमिट चल रही टूरिस्ट बस सीज, ₹81,800 का जुर्माना

जिलाधिकारी ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे सप्ताह में एक दिन निर्धारित कर अपनी दुकान से जुड़े किसानों के साथ जागरूकता गोष्ठी का आयोजन करें। इन गोष्ठियों में किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने, रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभावों और उनके सीमित उपयोग के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिला कृषि अधिकारी श्री राहुल तेवतिया ने बताया कि विक्रेताओं की जिम्मेदारी होगी कि वे किसानों को खाद की सही मात्रा और सही विधि के बारे में समझाएं।

मुजफ्फरनगर: तेवड़ा-चौरावाला मार्ग पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, ईद की खुशियां मातम में बदलीं ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: तेवड़ा-चौरावाला मार्ग पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, ईद की खुशियां मातम में बदलीं

फसल अवशेष जलाना मना, मिट्टी में मिलाकर बनाएं खाद

बैठक में 'धरती माता' को बचाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा गया कि किसान फसल अवशेष (परावली) को कतई न जलाएं। इसके बजाय अवशेषों को मिट्टी में मिलाकर कंपोस्ट खाद के रूप में प्रयोग करें। इससे न केवल पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ेगी। वैकल्पिक खाद के तौर पर गोबर की खाद, वर्मी कंपोस्ट, और हरी खाद (ढैंचा, सनई) के उपयोग पर बल दिया गया। साथ ही बायो-फर्टिलाइजर्स जैसे राइजोबियम और पीएसबी के इस्तेमाल की सलाह दी गई।

फार्मर रजिस्ट्री के बिना नहीं मिलेगी खाद

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी सत्र से उर्वरकों की बिक्री 'फार्मर रजिस्ट्री' के आधार पर ही होगी। जिन किसानों की रजिस्ट्री नहीं है, उनके लिए विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया गया है। विक्रेता अब 'फार्मर सहायक यूपी ऐप' के माध्यम से दुकान पर आने वाले किसानों की रजिस्ट्री करने में मदद करेंगे। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि खाद की बिक्री जोत बही और फसल की आवश्यकता के अनुसार ही की जाए और इसका पूरा विवरण पंजिका में दर्ज हो।

गड़बड़ी करने वाले विक्रेताओं पर होगी सीधी एफआईआर

उर्वरक वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी थोक या खुदरा विक्रेता खाद की टैगिंग (एक सामान के साथ दूसरा जबरन बेचना) करता है या टॉप-20 सूची में संदिग्ध रूप से आता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों में संबंधित कंपनी और विक्रेता के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाए।

 

Views: 12

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

कम कीमत में ऑटोमैटिक SUV नई Kia Sonet लॉन्च अब Creta के लिए बढ़ी मुश्किल

अगर आप कम बजट में एक शानदार ऑटोमैटिक SUV खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी ...
ऑटोमोबाइल 
कम कीमत में ऑटोमैटिक SUV नई Kia Sonet लॉन्च अब Creta के लिए बढ़ी मुश्किल

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने सुनीं जनसमस्याएं

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी ब्लॉक परिसर में मंगलवार को 'तहसील आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने सुनीं जनसमस्याएं

केवी और नवोदय विद्यालयों में 13000+ शिक्षकों के पद खाली; शिक्षा मंत्रालय का बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। देशभर के केंद्रीय विद्यालयों (केवी) और जवाहर नवोदय विद्यालयों (जेएनवी) में 13,701 शिक्षकों के पद खाली हैं।शिक्षा मंत्रालय...
Breaking News  राष्ट्रीय 
केवी और नवोदय विद्यालयों में 13000+ शिक्षकों के पद खाली; शिक्षा मंत्रालय का बड़ा खुलासा

मुजफ्फरनगर में गूंजे भजनों के स्वर:'लाल-लाल उड़े रे गुलाल' पर झूमे भक्त

मुजफ्फरनगर। पापमोचिनी एकादशी के पावन अवसर पर रेलवे स्टेशन के निकट स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में 'श्री कृष्ण...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में गूंजे भजनों के स्वर:'लाल-लाल उड़े रे गुलाल' पर झूमे भक्त

सान्या मल्होत्रा का ₹14.3 करोड़ का आलीशान घर; देखें गृह प्रवेश की तस्वीरें

'दंगल' फेम अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल कामयाबी के साथ-साथ अपनी पर्सनल अचीवमेंट को लेकर भी...
मनोरंजन 
सान्या मल्होत्रा का ₹14.3 करोड़ का आलीशान घर; देखें गृह प्रवेश की तस्वीरें

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन की मौत

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत तीन अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन   एसपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन की मौत

बलिया में किराना स्टोर में लगी आग, मां-बेटे की जल कर मौत , जान बचाने छत से कूदा पिता घायल

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर बाजार में किराना दुकान में साेमवार की भाेर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
बलिया में किराना स्टोर में लगी आग, मां-बेटे की जल कर मौत , जान बचाने छत से कूदा पिता घायल

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के सवाल पर मचा विवाद, ब्राह्मण समाज के समर्थन में उतरे विधायक रितेश गुप्ता

मुरादाबाद। उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में पूछे गए एक सवाल को लेकर मुरादाबाद में विरोध तेज हो गया है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के सवाल पर मचा विवाद, ब्राह्मण समाज के समर्थन में उतरे विधायक रितेश गुप्ता

सहारनपुर: ट्यूशन से लौट रहे छात्र पर धारदार हथियार से हमला, दो अन्य घायल

सहारनपुर। ट्यूशन से अपने घर लौट रहे छात्र को रास्ते में घेरकर उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: ट्यूशन से लौट रहे छात्र पर धारदार हथियार से हमला, दो अन्य घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम