मुजफ्फरनगर में गूंजे भजनों के स्वर:'लाल-लाल उड़े रे गुलाल' पर झूमे भक्त

पापमोचिनी एकादशी पर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज का दिया संदेश  

School Ad

मुजफ्फरनगर। पापमोचिनी एकादशी के पावन अवसर पर रेलवे स्टेशन के निकट स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में 'श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार' द्वारा एक भव्य गीतापाठ एवं भजन भाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सनातन प्रेमियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जी द्वारा दीप प्रज्वलन और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। अजय गर्ग और रामबीर सिंह ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद ओम नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र के जाप और अष्टादश श्लोकी गीता पाठ ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

भजनों की रसधारा
भजन संध्या के दौरान उपस्थित भक्तगण भाव-विभोर होकर नाचने और झूमने पर मजबूर हो गए। विपिन गुप्ता द्वारा प्रस्तुत भजन 'लाल-लाल उड़े रे गुलाल बालाजी तेरे मंदिर में' ने श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह भर दिया। महिला मैत्री मंडल ने 'पकड़ लो हाथ बनवारी, नहीं तो डूब जाएंगे' गाकर सभी को भावुक कर दिया। विमल प्रताप सिंह ने 'मेरी विनती यही है राधा रानी कृपा बरसाए रखना' गाकर भक्ति का अनूठा माहौल बनाया। अजय गर्ग के भजन 'भक्तों के घर भी सांवरे आते रहा करो' ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुजफ्फरनगर: मीरापुर में एनएसएस शिविर शुरु, गूँजा 'नॉट मी बट यू' का संदेश ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: मीरापुर में एनएसएस शिविर शुरु, गूँजा 'नॉट मी बट यू' का संदेश

सब कुछ भगवान का, भगवान से है
गीता परिवार के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग और रामबीर सिंह ने स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का संदेश देते हुए कहा, "सब कुछ भगवान का है और भगवान से है, इसलिए उन्हें भूलने की भूल कभी न करें।" अंत में सुभाष गोयल द्वारा गीता जी की आरती की गई और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर राधा मिश्रा, ज्योति कश्यप, रितु शर्मा, रेखा तायल, अलका गोयल, पूनम अरोरा, संजय मिश्रा सहित गीता परिवार के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, सरसों और गेहूं की फसलें तबाह ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, सरसों और गेहूं की फसलें तबाह

 

मुजफ्फरनगर: ईद की खरीदारी कर लौट रही युवती से पर्स लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: ईद की खरीदारी कर लौट रही युवती से पर्स लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

फतेहाबाद : पुलिस इंस्पेक्टर के कंधे पर लगी गोली, मौके पर मचा हडक़ंप; घायल अस्पताल में भर्ती

फतेहाबाद। नेशनल हाइवे 9 हिसार रोड पर स्थित गांव धांगड़ के पास संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हरियाणा पुलिस...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
फतेहाबाद : पुलिस इंस्पेक्टर के कंधे पर लगी गोली, मौके पर मचा हडक़ंप; घायल अस्पताल में भर्ती

चावल, चीनी, दालों में तेजी; गेहूं नरम; खाद्य तेलों में घट-बढ़

   नयी दिल्ली। घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल की औसत कीमत बढ़ गयी। चावल के साथ दालों और...
बिज़नेस  बाजार की हलचल  
चावल, चीनी, दालों में तेजी; गेहूं नरम; खाद्य तेलों में घट-बढ़

मुजफ्फरनगर: शुक्रताल में गऊशाला के नाम पर साधु से 28.5 लाख की ठगी

मोरना (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ क्षेत्र से एक सनसनीखेज धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहाँ गऊशाला निर्माण के लिए जमीन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: शुक्रताल में गऊशाला के नाम पर साधु से 28.5 लाख की ठगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द करेंगे मुजफ्फरनगर का दौरा-कपिल देव

मुजफ्फरनगर । प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द करेंगे मुजफ्फरनगर का दौरा-कपिल देव

मुजफ्फरनगर:बुढ़ाना में शहनाइयों की गूंज के बीच 82 जोड़ों का सामूहिक विवाह

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। स्थानीय केशव फार्म्स पर सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक भव्य ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर:बुढ़ाना में शहनाइयों की गूंज के बीच 82 जोड़ों का सामूहिक विवाह

उत्तर प्रदेश

यूपी में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ‘रैटोल पेस्ट’ की बिक्री पर सरकार ने लगाई रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अवैध और अत्यंत घातक चूहनाशक उत्पादों, विशेषकर येलो या व्हाइट फॉस्फोरस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ‘रैटोल पेस्ट’ की बिक्री पर सरकार ने लगाई रोक

मेरठ मेडिकल कॉलेज में एलाइड एंड हेल्थ केयर कॉलेजियम-2026 का भव्य आयोजन, विशेषज्ञों ने साझा किए ज्ञान के गुर

   मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में छात्र हित और चिकित्सा शिक्षा...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ मेडिकल कॉलेज में एलाइड एंड हेल्थ केयर कॉलेजियम-2026 का भव्य आयोजन, विशेषज्ञों ने साझा किए ज्ञान के गुर

मेरठ: लिसाड़ी गेट में अवैध रूप से खंभे पर चढ़कर तार ठीक कर रहा युवक करंट से झुलसा, गिरा खंभा

   मेरठ। जनपद के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की शाहजहाँ कॉलोनी में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टला। कॉलोनी में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: लिसाड़ी गेट में अवैध रूप से खंभे पर चढ़कर तार ठीक कर रहा युवक करंट से झुलसा, गिरा खंभा

सहारनपुर: तीतरो क्षेत्र में चोरों ने उड़ाए विद्युत उपकरण

सहारनपुर। जनपद के तीतरो थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव माधोपुर के जंगलों में चोरों ने सक्रिय होकर तीन नलकूपों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: तीतरो क्षेत्र में चोरों ने उड़ाए विद्युत उपकरण

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम