मुजफ्फरनगर: लायंस आई सेन्टर पर लगेगा विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर, जॉली ग्रांट के विशेषज्ञ करेंगे ऑपरेशन

मुजफ्फरनगर। आंखों की रोशनी से महरूम और जरूरतमंद मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। आगामी अठारह मार्च बुधवार को शहर के लायंस आई सेन्टर पर एक विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें जांच से लेकर ऑपरेशन, दवा और रहने-खाने तक की तमाम सुविधाएं मरीजों को पूरी तरह मुफ्त दी जाएंगी।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में गैस आपूर्ति में लापरवाही पर सख्त मंत्री कपिल देव, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देशजियो पेट्रोल पंप के पीछे और एमडीए के सामने स्थित लायंस आई सेन्टर पर लगने वाले इस शिविर का समय प्रातः साढ़े नौ बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल करेंगे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन डॉ. विनय सिसोदिया भी उपस्थित रहेंगे।
आयोजक कुंजबिहारी अग्रवाल और सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि शिविर में हिमालयन इंस्टीट्यूट जॉली ग्रांट देहरादून के अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों की आंखों का गहन परीक्षण करेगी। जिन मरीजों को मोतियाबिंद या अन्य सर्जरी की आवश्यकता होगी, उन्हें संस्थान द्वारा चयनित कर देहरादून ले जाया जाएगा। खास बात यह है कि ऑपरेशन के लिए जाने वाले मरीजों के आने-जाने, वहां रुकने, भोजन और दवाओं का समस्त खर्च संस्था द्वारा ही उठाया जाएगा।
शिविर के दौरान जिन मरीजों को सर्जरी की जरूरत नहीं होगी, उन्हें मौके पर ही विशेषज्ञ परामर्श और दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पुनीत कार्य को सफल बनाने के लिए शहर के प्रमुख समाजसेवी और लायंस क्लब के सदस्य सक्रियता से जुटे हुए हैं। आयोजकों ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने आसपास मौजूद नेत्र रोगियों को इस शिविर की जानकारी दें ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इस सेवा का लाभ उठा सकें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां