मुजफ्फरनगर में सड़क सुरक्षा जागरूकता: भाषण में खुशबू व पोस्टर में जोया ने मारी बाजी
लाला जगदीश प्रसाद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई जनपद स्तरीय प्रतियोगिताएं

मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने आज जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जिले भर के 21 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें पोस्टर, भाषण और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं शामिल थीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश शर्मा और जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिक्षिका अनन्या शर्मा ने मधुर गीत से कार्यक्रम का आगाज़ किया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर अपनी रचनात्मकता और समझ का परिचय दिया।
नियमों का पालन सबकी जिम्मेदारी: डॉ. अखिलेश शर्मा
कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. अखिलेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का ईमानदारी से पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है, जिससे सड़कें सभी के लिए सुरक्षित बन सकें। जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं और निर्णायक मंडल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि सभी विजेताओं को पुरस्कार की धनराशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।
विजेता रहे ये प्रतिभाशाली छात्र
पोस्टर प्रतियोगिता में जोया (डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर) प्रथम,अनंत कुमार (लाला जगदीश प्रसाद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज) द्वितीय, शिवम (राजकीय इंटर कॉलेज, पुरकाजी) तृतीय रहे। जबकि भाषण प्रतियोगिता में खुशबू (राजकीय इंटर कॉलेज, पुरकाजी) प्रथम, इकरा (डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर) द्वितीय तथा तन्वी जैन (एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज, झांसी की रानी) और कृष्णा (लाला जगदीश प्रसाद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज) संयुक्त रुप से तृतीय रहे। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक में एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज (झांसी की रानी) की टीम ने पहला, कल्याणकारी गर्ल्स इंटर कॉलेज (जगाहेड़ी) की टीम ने दूसरा और राजकीय इंटर कॉलेज, पुरकाजी की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर में गैस आपूर्ति की समस्या पर मंत्री कपिल देव ने अधिकारियों को तलब कर की समीक्षा बैठकनिर्णायक मंडल में ये रहे शामिल
निर्णायक मंडल में अंशु सिंह, वैशाली राठी, अनन्या शर्मा, प्रवीण कुमार सैनी, राना कुरैशी, ज्योति रानी, ममता रानी, साक्षी देशवाल और अर्चना जैसे अनुभवी शिक्षक शामिल थे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां