मुजफ्फरनगर में गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
विशेष अभियान के तहत पुलिस ने शामली स्टैंड के पास दबोचा

मुजफ्फरनगर। जनपद में वारंटी और शातिर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत लंबे समय से वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में, थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम अपराधियों की तलाश में लगातार सक्रिय है। इसी दौरान थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अपराधी लद्दावाला निवासी मोहम्मद तारिक क्षेत्र में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया और काली नदी पुल, शामली स्टैंड के पास से अभियुक्त मोहम्मद तारिक पुत्र दीन मोहम्मद (निवासी- कब्रिस्तान वाली गली, लद्दावाला) को गिरफ्तार कर लिया।
कानूनी कार्रवाई शुरु
गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद तारिक पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और वह काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर था। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा, उपनिरीक्षक विक्रांत कुमार तथा कांस्टेबल राहुल नागर, मुनेंद्र और हेमंत शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी वांछित को बख्शा नहीं जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां