मुजफ्फरनगर: शुक्रताल में गऊशाला के नाम पर साधु से 28.5 लाख की ठगी

फर्जी लेखपाल बन जालसाजों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

School Ad

मोरना (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ क्षेत्र से एक सनसनीखेज धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहाँ गऊशाला निर्माण के लिए जमीन खरीदने के नाम पर एक साधु से 28 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित महंत ने सीओ भोपा से न्याय और अपनी रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

भोपा थाना क्षेत्र स्थित शुकतीर्थ के निर्मोही अखाड़ा आश्रम के महंत स्वामी विष्णुदास महाराज ने बताया कि उन्होंने गऊशाला बनाने के पवित्र उद्देश्य से ग्राम बघरा की अपनी पुश्तैनी जमीन बेची थी, जिससे उन्हें एक बड़ी रकम प्राप्त हुई थी। इसी दौरान गांव सीकरी निवासी एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और सीकरी के जंगल में 40 बीघा जमीन गऊशाला के लिए उपयुक्त बताई, जिस पर यूकेलिप्टस के पेड़ लगे होने की बात कही गई।चूंकि मामले में आरोपी मुस्लिम समुदाय से हैं और पीड़ित एक साधु हैं, इसलिए स्थानीय स्तर पर कुछ तनाव की आशंका भी जताई जा रही है, जिस पर पुलिस नजर बनाए हुए है।

खतौली का महा-संग्राम: क्या मदन भैया बचा पाएंगे अपना 'किला' या विक्रम सैनी की होगी वापसी ? सर्वे में दें अपनी राय! क्या आएगा कोई तीसरा चेहरा? ये भी पढ़ें  खतौली का महा-संग्राम: क्या मदन भैया बचा पाएंगे अपना 'किला' या विक्रम सैनी की होगी वापसी ? सर्वे में दें अपनी राय! क्या आएगा कोई तीसरा चेहरा?

फर्जीवाड़े का बिछाया जाल 
महंत का आरोप है कि आरोपी ने जमीन अपने नाम कराने का भरोसा दिलाकर उनसे बीते 17 फरवरी को 25 लाख रुपये और 27 फरवरी को 3 लाख 50 हजार रुपये, कुल 28 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद 18 मार्च 2026 को एक अन्य व्यक्ति ने खुद को पटवारी बताते हुए नोटरी के माध्यम से जमीन का ठेकानामा तैयार कराया और दाखिल खारिज के नाम पर 26 हजार रुपये अतिरिक्त वसूल लिए।

मुजफ्फरनगर: पी.आर. पब्लिक स्कूल में 'शाइनिंग स्टार्स' समारोह की धूम, नन्हे कलाकारों ने प्रतिभा से जीता सबका दिल ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: पी.आर. पब्लिक स्कूल में 'शाइनिंग स्टार्स' समारोह की धूम, नन्हे कलाकारों ने प्रतिभा से जीता सबका दिल

ऐसे हुआ धोखाधड़ी का खुलासा
जब स्वामी विष्णुदास महाराज जमीन की देखरेख के लिए गांव सीकरी पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि कोई अन्य व्यक्ति उस खेत में सिंचाई कर रहा था। पूछने पर उस व्यक्ति ने बताया कि यह जमीन तो उसने 15 दिन पहले ही खरीदकर बैनामा करा ली है और सीकरी में उस नाम का कोई व्यक्ति रहता ही नहीं है जिससे साधु ने सौदा किया था। यह सुनकर महंत को अपने साथ हुई बड़ी ठगी का अहसास हुआ।

मुज़फ़्फ़रनगर: चरथावल में चलती बाइक में आग, बाल-बाल बचा बाइक सवार ये भी पढ़ें  मुज़फ़्फ़रनगर: चरथावल में चलती बाइक में आग, बाल-बाल बचा बाइक सवार

पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
पीड़ित महंत ने बताया कि पैसे देते समय भोकरहेड़ी निवासी एक व्यक्ति सहित अन्य लोग भी आश्रम में मौजूद थे और उनके पास पैसे देने का वीडियो भी मौजूद है। महंत ने सोमवार को सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उनकी ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। सीओ ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

 

Views: 24

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

रामपुर में सपा नेता यूसुफ मलिक पर मुकदमा दर्ज, आज़म खान के नाम से बयान देने का आरोप

रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता यूसुफ मलिक के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामपुर में सपा नेता यूसुफ मलिक पर मुकदमा दर्ज, आज़म खान के नाम से बयान देने का आरोप

समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित, सभी वर्गों को दिया गया प्रतिनिधित्व: ज़िया चौधरी

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नई जिला कार्यकारिणी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित, सभी वर्गों को दिया गया प्रतिनिधित्व: ज़िया चौधरी

भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने किया मुजफ्फरनगर जिला कार्यसमिति का पुनर्गठन, डॉ. श्वेता कौशिक जिला उपाध्यक्ष, ममता अग्रवाल मंत्री बनी

   मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देने के उद्देश्य से जनपद...
मुज़फ़्फ़रनगर 
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने किया मुजफ्फरनगर जिला कार्यसमिति का पुनर्गठन, डॉ. श्वेता कौशिक जिला उपाध्यक्ष, ममता अग्रवाल मंत्री बनी

मुजफ्फरनगर: खतौली में नवरात्र के दौरान मीट की दुकानों को बंद रखने की उठी मांग

खतौली (मुजफ्फरनगर)। भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आगामी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: खतौली में नवरात्र के दौरान मीट की दुकानों को बंद रखने की उठी मांग

जेवर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के 220 लाभार्थियों को मिली 1 लाख की पहली किस्त

  नोएडा। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान           कार्यक्रम...
दिल्ली NCR  नोएडा 
जेवर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के 220 लाभार्थियों को मिली 1 लाख की पहली किस्त

उत्तर प्रदेश

रामपुर में सपा नेता यूसुफ मलिक पर मुकदमा दर्ज, आज़म खान के नाम से बयान देने का आरोप

रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता यूसुफ मलिक के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामपुर में सपा नेता यूसुफ मलिक पर मुकदमा दर्ज, आज़म खान के नाम से बयान देने का आरोप

सहारनपुर: चैत्र नवरात्र मेले से पहले गरमाया माहौल, गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग के पोस्टर लगे

सहारनपुर। सिद्धपीठ माँ शाकम्भरी देवी क्षेत्र में चैत्र नवरात्र मेले के आयोजन से पहले विवादित पोस्टरों ने नई चर्चा और...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: चैत्र नवरात्र मेले से पहले गरमाया माहौल, गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग के पोस्टर लगे

सहारनपुर: मकान की छत पर निर्माण कार्य देखते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर मौत

   सहारनपुर। थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव बकारका में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। अपने मकान पर चल रहे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मकान की छत पर निर्माण कार्य देखते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर मौत

यूपी में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ‘रैटोल पेस्ट’ की बिक्री पर सरकार ने लगाई रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अवैध और अत्यंत घातक चूहनाशक उत्पादों, विशेषकर येलो या व्हाइट फॉस्फोरस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ‘रैटोल पेस्ट’ की बिक्री पर सरकार ने लगाई रोक

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम