सहारनपुर: चैत्र नवरात्र मेले से पहले गरमाया माहौल, गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग के पोस्टर लगे

सहारनपुर। सिद्धपीठ माँ शाकम्भरी देवी क्षेत्र में चैत्र नवरात्र मेले के आयोजन से पहले विवादित पोस्टरों ने नई चर्चा और तनाव को जन्म दे दिया है। सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में ऐसे पोस्टर नजर आए, जिनमें मेले के दौरान केवल हिंदुओं को रोजगार देने और गैर-हिंदुओं के प्रवेश का विरोध करने की बात लिखी गई है। इन पोस्टरों के सामने आने के बाद इलाके में हलचल तेज हो गई है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड पर है।
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ हिंदू संगठनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मेले की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। संगठनों का कहना है कि मेले में आने वाले हर व्यक्ति के आधार कार्ड की जांच होनी चाहिए ताकि कोई पहचान छिपाकर प्रवेश न कर सके।
इसी क्रम में हरिश कौशिक ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया, तो वे विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। पोस्टरों में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि मेले के भीतर व्यापार और रोजगार के अवसर केवल हिंदू समाज के लोगों को ही मिलने चाहिए।
ये भी पढ़ें पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त जारी, मुरादाबाद के किसानों के खातों में पहुंचेंगे 48.54 करोड़ रुपयेमामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल सतर्क हो गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और किसी को भी सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस इन पोस्टरों को लगाने वाले लोगों की पहचान करने और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां