समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित, सभी वर्गों को दिया गया प्रतिनिधित्व: ज़िया चौधरी

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। यह घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति के बाद की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि नई कार्यकारिणी में सभी जाति-वर्ग और लंबे समय से पार्टी के लिए संघर्ष कर रहे मेहनती कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए शामिल किया गया है, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।
घोषित कार्यकारिणी में सोमपाल सिंह कोरी को जिला महासचिव, साजिद हसन को पुनः जिला मीडिया प्रभारी तथा धर्मेंद्र सिंह नीटू को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
जिला उपाध्यक्ष पद पर चौधरी ओमपाल सिंह, राजेंद्र चौहान, अतर हसन, पंकज सैनी, चौधरी अजय कुमार, आमिर कासिम एडवोकेट, रविकांत त्यागी, गोल्डी अहलावत और रमेश चंद शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।
जिला सचिव के रूप में सरदार प्रेमपाल सिंह, मास्टर गयूर प्रधान, जोगेंद्र सैनी, इकबाल अहमद, सतबीर त्यागी, जितेंद्र कश्यप, मौ. मुस्तकीम प्रधान, डॉ. शाहनवाज कुरैशी, फरमान अंसारी मोनू, सरदार गुलजार सिंह, मुनीर अहमद, दिमाग सिंह गुर्जर एडवोकेट, यशपाल चौधरी, सुरेश सैनी, फिरोज अख्तर, इमरान खान एडवोकेट, नफीस राव, रजनीश यादव, रेशु शर्मा एडवोकेट, गजेन्द्र गुर्जर प्रधान, राहुल ठाकुर, पवन पाल, इमरोज पायलट, अनेश उपाध्याय, सैयद अब्बास अली, अनुज गुर्जर, इकबाल कुरैशी और रविन्द्र गुर्जर को मनोनीत किया गया।
इसके अलावा जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मीर हसन, गगन मावी, सहेदर सिंह कश्यप, मुर्तजा चौधरी, नदीम राणा, सैयद मोहम्मद मेंहदी हसन, शादाब राणा, महेंद्र सैनी, धर्मेंद्र पाल, शाहनवाज मलिक, कालू कश्यप, अनवार प्रधान, सलीम अंसारी, सईदुजम्मा प्रधान, जयप्रकाश कश्यप, नरेश पाल, इसरार बालियान, मुरसलीन चौधरी, गफ्फार राणा, वहाब त्यागी, जाउल चौधरी, रामभजन वाल्मीकि और प्रोफेसर नेमपाल सिंह को शामिल किया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष के रूप में बुढ़ाना से अकरम खान, चरथावल से याकूब चौधरी, पुरकाजी से संजीव आर्य, मुजफ्फरनगर से डॉ. अविनाश कपिल, खतौली से सत्यदेव शर्मा और मीरापुर से सादिक चौहान को मनोनीत किया गया है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रपाल सिंह सिरोही के पुत्र ने की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर
पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में भी शामिल किया है, जिनमें राष्ट्रीय महासचिव व सांसद हरेंद्र सिंह मलिक, पूर्व सांसद कादिर राणा, विधायक पंकज मलिक, पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए और उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा संगठन के अभियानों में सक्रिय रहने का आह्वान किया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी, प्रदेश सचिव नौशाद अली, महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर, डॉ. इसरार अल्वी, लोकेंद्र कुमार, छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक, सोशल मीडिया प्रभारी नावेद रंगरेज सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां